1000 करोड़ कमाना प्रभास की फिल्मों के लिए आम बात-अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कहा, वो Kalki 2898 AD चार बार देख चुके हैं.
.webp?width=210)
Amitabh Bachchan ने Prabhas और Kalki 2898 AD की सक्सेस को लेकर बड़ी बात कह दी, Ajay Devgn की Son Of Sardar 2 में कुब्रा सैत नज़र आएंगी. Cinema से जुडी ऐसी तमाम News के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 'रईस' के डायरेक्टर की फिल्म में विक्रांत मैसीपीपिंग मून में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 'रईस' के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया की फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में नज़र आ सकते हैं. विक्रांत से फाइनल स्टेज की बातचीत चल रही है. ये एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म होगी. फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू करने की तैयारी है.
# "1000 करोड़ कमाना प्रभास की फिल्मों के लिए आम"प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया परफॉर्म कर रही है. फिल्म में आमिताभ बच्चन के रोल को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर के टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, " मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारी फिल्म को इतना सक्सेसफुल बनाया. इसे इतना प्यार दिया कि फिल्म 1000 करोड़ के पार चली गई है." उन्होंने आगे कहा, " 1000 करोड़ कमाना प्रभास की फिल्मों के लिए आम बात है, लेकिन मुझे 'कल्कि...' के इतने बड़े कॉन्सेप्ट का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया. मैं इस फिल्म को 4 बार देख चुका हूं."
# अजय देवगन की 'सन ऑफ़ सरदार 2' में कुब्रा सैतअजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की कास्ट की लिस्ट में कुब्रा सैत का नाम भी जुड़ गया है. ज़ूम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, 18 जुलाई को अजय देवगन और संजय दत्त शूटिंग के लिए लंदन जाएंगे. अगले महीने से कुबरा भी फिल्म के लिए शूट शुरू कर देंगी. फिल्म को पंजाबी फिल्ममेकर विजय कुमार अरोड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं.
# 'आलिया बसु गायब है' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउटविनय पाठक, राइमा सेन, सलीम दीवान की फिल्म 'आलिया बसु गायब है' का फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है. फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये एक ट्विस्टेड थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को प्रीती सिंह ने डायरेक्ट किया है.
# धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म में ईशान खट्टरबॉक्सऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म में ईशान खट्टर लीड रोल करेंगे. इस फिल्म को नीरज घेवान डायरेक्ट करेंगे. फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है. फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द गिर्द घूमेगी. दूसरे एक्टर की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है.
# 'द साबरमती रिपोर्ट' छोड़ने पर रंजन चंदेल का जवाबबीते दिनों खबर आई कि विक्रांत मैसी की 'द साबरमती रिपोर्ट' के डायरेक्टर रंजन चंदेल ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है. एचटी को दिए इंटरव्यू में रंजन ने कहा, ''मैंने पूरी फिल्म शूट कर ली थी. उसके बाद मेकर्स के कुछ आइडिया थे. जिन्हें री-शूट करके फिल्म में जोड़ा जाना था. मैं उन चेंजेस के लिए सहमत नहीं था, क्योंकि फिल्म बहुत सेंसटिव मुद्दे को छूती थी. यही कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेस थे जिसकी वजह से मैंने फिल्म छोड़ दी क्योंकि मैं उन चेंजेस के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता था.''
वीडियो: 15 ही दिनों में 1000 करोड़ पार कर गई 'कल्कि'

.webp?width=60)

