अमिताभ ने अक्षय की इस फिल्म को 15 मिनट में हां बोल दिया था!
Amitabh Bachchan की इस फिल्म में Akshay Kumar ने नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया था.
.webp?width=210)
Amitabh Bachchan ने अपने करियर में दर्जनों बेहतरीन फिल्में दी हैं. ऐसी फिल्में जिन्हें सिनेमा इतिहास की कल्ट फिल्में कहा जाता है. आज भी अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस और उनके हटकर रोल्स जनता को पसंद आते हैं. ऐसी ही एक फिल्म है 'आंखें'. इस फिल्म को हां करने के लिए अमिताभ ने मुश्किल से 15 मिनट का समय लिया था. स्क्रिप्ट सुनते ही अमिताभ ने डायरेक्ट से कहा वो ये फिल्म करने के लिए तैयार हैं.
साल 2002 में आई 'आंखे' फिल्म में Akshay Kumar, Arjun Rampal, Sushmita Sen, Paresh Rawal जैसे स्टार्स थे. मात्र 17 करोड़ में बनी इस फिल्म ने उस वक्त करीब 45 करोड़ रुपये कमाए थे. पिक्चर सुपरहिट हुई थी. अब फिल्म के डायरेक्टर Vipul Amrutlal Shah ने बताया कि इस फिल्म का नरेशन सुनने के 15 मिनट के अंदर ही अमिताभ ने पिक्चर को हां कह दिया था.
डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विपुल शाह ने फिल्म से जुड़ा एक ट्रीविया शेयर किया है. विपुल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है,
विपुल ने आगे बताया कि अपने हैक्टिक शेड्यूल के बीच अमिताभ उनकी स्क्रिप्ट सुनने को तैयार हो गए. विपुल ने कहा,
ख़ैर, बाद में 'आंखें' बनीं और लोगों को ये खूब पसंद आई. फिल्म में अमिताभ तीन नेत्रहीन लोगों को बैंक लूटने की ट्रेनिंग देते हैं.
वीडियो: अक्षय कुमार की Gorkha फिल्म को यही डायरेक्ट करने वाले थे, मगर फिल्म बन नहीं पाई

.webp?width=60)

