अनुराग कश्यप जैसे 500 लोगों को रोज़ निकाल फेंकते हैं बड़े स्टार्स: अमित सियाल
अमित सियाल ने बड़े स्टार्स की मोटी फीस पर अनुराग कश्यप की शिकायत को ग़ैरज़रूरी बताया. उन्होंने कहा कि जिसके नाम पर फिल्म बिकेगी, उसे तो देना पड़ेगा.

Anurag Kashyap ने बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को लेकर बयानबाज़ी की थी. कहा था कि तथाकथित स्टार्स को भारी भरकम फीस देने में फिल्म का पूरा बजट सफाचट हो जाता है. एक्टर Amit Sial ने अनुराग की इस बात पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि या तो अनुराग सिस्टम का हिस्सा बन जाएं. या फिर ऐसे एक्टर्स को कास्ट करें, जो उनकी रॉ फिल्म्स करना चाहते हों. हिंदी रश के साथ बातचीत में अमित सियाल ने अनुराग की बातों के साथ कुछ हद तक सहमति भी जताई. मगर अपना नज़रिया भी रखा, जो अनुराग की बातों से मेल नहीं खाता.
इस इंटरव्यू में अमित सियाल से फिल्म के प्रोडक्शन खर्च और स्टार्स की मोटी फीस के बारे में सवाल किया गया. पूछा गया कि क्या इन खर्चों के कारण फिल्म के कॉन्टेंट के साथ समझौता करना पड़ता है, इसके जवाब में अमित सियाल ने कहा-
अमित सियाल ने बॉलीवुड के कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर के बारे में भी बात करते हुए अनुराग जैसे डायरेक्टर्स को एक सुझाव दिया. उन्होंने कहा -
स्टार बनने के लिए लोगों ने क्या-क्या किया होगा, उस पर बात करते हुए अमित सियाल ने कहा -
अनुराग ने तकरीबन एक साल पहले ह्यूमंस ऑफ सिनेमा के साथ इंटरव्यू में स्टार्स के बजट उनके नखरों को लेकर शिकायत की थी. उन्होंने कहा था -
बहरहाल, अमित सियाल के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल ही में वो 'रेड 2' और 'केसरी 2' में नज़र आए. इससे पहले 'मिर्ज़ापुर', 'महारानी', 'इनसाइड एज' और 'जामताड़ा' जैसी चर्चित वेब सीरीज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं. करियर के शुरुआती दिनों में वो 'फंस गए रे ओबामा' और 'लव सेक्स और धोखा' में नज़र आए थे.
वीडियो: बैठकी: कानपुर के किस्से, मिर्जापुर और एक्टिंग पर एक्टर अमित सियाल ने क्या बता दिया?

.webp?width=60)

