The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Amid India-Pak Conflict Sanam Teri Kasam duo Harshvardhan Rane and Mawra Hocane fight

भारत-पाक तनाव के बीच आपस में छीछालेदर करने लगे, 'सनम तेरी कमस' फेम हर्षवर्धन और मावरा

हर्षवर्धन बोले, 'सनम तेरी कमस 2' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन के साथ काम नहीं करेंगे. इस पर भड़कीं मावरा बोलीं, PR के लिए मेरा नाम इस्तेमाल कर रहे हैं.

Advertisement
mawra hocane, harshvardhan rane, sanam teri kasam,
'सनम तेरी कसम' में हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.
pic
शुभांजल
12 मई 2025 (अपडेटेड: 12 मई 2025, 06:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pahalgam Attack और Operation Sindoor के बाद India-Pakistan के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है. दोनों ओर के एक्टर्स, अपने देश के साथ खड़े हैं. इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है Sanam Teri Kasam फेम Harshvardhan Rane का. हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने कहा कि अगर ‘सनम तेरी कसम 2’ बनती है, और उसमें पहली फिल्म वाली कास्ट रिपीट होती है, तो वो फिल्म में काम नहीं करेंगे. 2016 में आई ‘सनम तेरी कमस’ में हर्षवर्धन के अपोज़िट पाकिस्तानी एक्टर Mawra Hocane ने काम किया था. बेसिकली, हर्षवर्धन ये कह रहे थे कि वो मावरा के साथ फिल्म में काम नहीं करेंगे. क्योंकि मावरा समेत कई पाकिस्तानी एक्टर्स ने पाकिस्तान खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई को ‘कायराना’ कहा था. इस पर दोनों एक्टर्स के बीच सोशल मीडिया पर भिड़ंत हो गई.

मावरा हुसैन ने भारत के एक्शन को 'कायराना हरकत' बताकर सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार ढंग से पोस्ट किए. उनके इस बयान को भारतीय जनता के गुस्से का भी खूब सामना करना पड़ा. दरअसल 06 और 07 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इसका विरोध करते हुए मावरा ने अपने X हैंडल पर लिखा,

Embed

mawra hocane
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन का ट्वीट. 

उनके इसी पोस्ट के बाद ‘सनम तेरी कसम’ के लीडिंग मैन हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,

Embed

mawra hocane
हर्षवर्धन राणे की पहली इंस्टाग्राम स्टोरी.
Embed

हर्षवर्धन इतने पर भी नहीं रुके. उन्होंने 'सनम तेरी कसम 2' पर अपना स्टैंड बताते हुए एक दूसरा पोस्ट लिखा,

Embed

harshwardhan rane
हर्षवर्धन राणे की दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी.

हालांकि उन्होंने इस दूसरे पोस्ट में मावरा का नाम नहीं लिया था. मगर उनका इशारा पाकिस्तानी एक्ट्रेस की तरफ ही था. जब ये बात मावरा तक पहुंची, तो उन्होंने इसके जवाब में एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. इसमें उन्होंने हर्षवर्धन के फैसले को न केवल एक PR स्टंट बताया. बल्कि उनपर अपना नाम इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाया. मावरा ने लिखा-

Embed

mawra hocane
मावरा हुसैन का जवाबी पोस्ट.

मावरा ने भारत की जवाबी कारवाई को दोबारा कायराना बताते हुए आगे लिखा-

Embed

मावरा ने हर्षवर्धन पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए आगे कहा,

Embed

मावरा ने हर्षवर्धन पर एक के बाद एक कई ताने मारे थे. इनके जवाब में हर्षवर्धन ने एक और स्टोरी पोस्ट की. इसमें उन्होंने ये भी साफ किया कि अपनी पोस्ट में उन्होंने कहीं भी मावरा का नाम नहीं लिया था. हर्ष लिखते हैं-

Embed

harshwardhan rane
हर्षवर्धन राणे की लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी.

‘सनम तेरी कसम’ 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मावरा और हर्षवर्धन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उस वक्त तो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई. मगर बाद में ये यंग जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हो गई. इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए 2025 में न केवल इसे री-रिलीज किया गया, बल्कि इसका सीक्वल भी अनाउंस किया गया. हालांकि इस विवाद के बाद डायरेक्टर्स राधिका और विनय ने मावरा को 'सनम तेरी कसम 2' से बाहर कर दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में इज्ज़त, प्यार और काम मिलता है. फिर भी वो हमारे देश के खिलाफ जहर उगलते हैं. इसलिए उन्हें भारत से एक रुपया तक नहीं मिलना चाहिए. न ही किसी इंडियन प्लैटफॉर्म को पाकिस्तानियों के साथ काम करना चाहिए. हमारे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है. 

वीडियो: हानिया आमिर, माहिरा खान समेत कई पाकिस्तानी एक्टर्स के अकाउंट्स बैन

Advertisement

Advertisement

()