The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • amaal mallik delete his viral post about depression and issues clarification

अमाल मलिक ने परिवार को डिप्रेशन का कारण बताया फिर पोस्ट क्यों डिलीट कर दी?

Amaal Mallik ने डिप्रेशन और परिवार से अलग होने वाले पोस्ट को डिलीट करके दूसरा पोस्ट किया. जिसमें मीडिया से ये रिक्वेस्ट की.

Advertisement
amaal malik
अमाल मलिक ने परिवार से रिश्ते तोड़ने की बात कही थी.
pic
मेघना
21 मार्च 2025 (अपडेटेड: 21 मार्च 2025, 04:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिंगर Amaal Mallik ने 20 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि वो अपने परिवार की वजह से डिप्रेशन में हैं. इसलिए अपने परिवार से नाता तोड़ रहे हैं. कुछ ही मिनटों में अमाल का ये पोस्ट वायरल हो गया. हर जगह इसकी चर्चा होने लगी. मगर कुछ ही घंटों में अमाल ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया. फिर दूसरा पोस्ट करके मीडिया से कहा कि वो उनके परिवार को कोई नुकसान ना पहुंचाएं.क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं.

दरअसल, अमाल मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था. बताया था कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. उन्होंने अपने भाई और सिंगर Armaan Malik के साथ तनवापूर्ण रिश्तों पर भी बात की थी. भाई से इस दूरी की वजह अपने माता-पिता को बताया था. इस डिलीट की हुई पोस्ट में अमाल ने लिखा था,

Embed

अमाल ने इसी पोस्ट में आगे लिखा था,

Embed

उन्होंने आगे लिखा,

Embed

अमाल ने परिवार से अलग होने पर बात की थी. लिखा था,

Embed
Embed

अमाल का ये पोस्ट जब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला तो उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया. इसकी जगह नया पोस्ट किया. जिसमें लिखा,

Embed

अमाल मलिक, अरमान मलिक के बड़े भाई हैं. उनके पिता डबू मलिक हैं. जो काफी पॉपुलर सिंगर रह चुके हैं. अमाल ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं. जिसमें 'हीरो' के गाने 'ओ खुदा' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'आशिक सरेंडर' के साथ रॉय फिल्म गाने 'सूरज डूबा है यारों' के लिए जाना जाता है. उन्हें 'सूरज डूबा है' के लिए कंपोज़र ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है. उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' के लिए भी गाने कम्पोज़ किए थे. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने नवजात बच्चे को बैग में लटकाया, लोग बोले खिलौना नहीं है

Advertisement

Advertisement

()