शाहरुख की 'जवान' में अल्लू अर्जुन!
डायरेक्टर ऐसे A लिस्ट एक्टर को लेना चाहते हैं जो इससे पहले कभी शाहरुख के साथ न दिखे हों.

सिनेमा की तमाम बड़ी खबरों एक पता, द सिनेमा शो:
#1. DC की फिल्म ‘फ्लैश’ का पहला ट्रेलर आया
DC यूनिवर्स की फिल्म ‘द फ्लैश’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. बैरी एलेन अपनी मां को बचाने के लिए टाइमलाइन के साथ छेड़छाड़ कर देता है. नतीजतन हम सुपरगर्ल, ज़ॉड और माइकल कीटन के बैटमैन को भी देखते हैं. ‘द फ्लैश’ के अलावा Guardians of The Galaxy Volume 3 का भी ट्रेलर रिलीज़ हुआ है.
#2. रैपर MC स्टैन ने जीता ‘बिग बॉस’ का नया सीज़न
01 अक्टूबर, 2022 को शुरू हुआ ‘बिग बॉस 16’ 12 फरवरी 2023 को खत्म हो गया है. रैपर MC स्टैन ने ये सीज़न जीत लिया है. शिव ठाकरे इस सीज़न के रनर अप रहे.
#3. कश्मीर से विजय की फिल्म का वीडियो लीक
थलपति विजय कश्मीर में आने वाली फिल्म ‘लियो’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जहां विजय ट्राफिक जाम के बीच चलते हुए नज़र आ रहे हैं.
#4. शाहरुख की ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे अल्लू अर्जुन!
अल्लू अर्जुन ‘जवान’ को अपनी पहली हिंदी फिल्म बना सकते हैं. एटली इस फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. पीपींग मून के जर्नलिस्ट राहुल राउत के मुताबिक अल्लू को फिल्म में एक अहम किरदार ऑफर किया गया. 12 फरवरी को उन्हें कहानी सुनाई गई. अल्लू उसे लेकर उत्साहित थे. लेकिन उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है. हालांकि एटली को लगता है कि अल्लू फिल्म को हां कर ही देंगे.
अल्लू अर्जुन अगर मान जाते हैं तो वो फिल्म में कैमियो करेंगे. एटली इस रोल के लिए A लिस्ट एक्टर को लेना चाहते थे, जो इससे पहले कभी शाहरुख के साथ नहीं दिखा हो.
#5. चाहत पर सुकेश ने 100 करोड़ रुपए का केस किया
सुकेश चंद्रशेखर ने टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना पर 100 करोड़ रुपए की मानहानि का केस किया है. चाहत ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि सुकेश ने तिहाड़ जेल में उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुकेश की टीम ने इसी बात पर चाहत के खिलाफ केस किया है. उनका कहना है कि चाहत के बयान से सुकेश की छवि खराब हुई है.
#6. इब्राहीम अली की पहली फिल्म का नाम ‘सरज़मीं’
इब्राहीम अली खान फरवरी से अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इंडिया टुडे के मुताबिक इस फिल्म का नाम होगा ‘सरज़मीं’. धर्मा प्रोडक्शन्स वाले इस फिल्म को बना रहे हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किंग बनी हुई है

