अल्लू अर्जुन के साथ अनबन, क्लाइमैक्स लीक, 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने लगाया अफवाहों पर विराम
Allu Arjun की Pushpa 2 के मेकर्स ने एक नए वीडियो के साथ अनाउंस किया धाकड़ क्लाइमैक्स का शूट.

Allu Arjun की Pushpa 2: The Rule साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर कई प्रकार की खबरें चल रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अल्लू और डायरेक्टर Sukumar के बीच अनबन हो गई है. जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग प्रभावित हो रही है. इसलिए फिल्म की रिलीज़ पोस्टपोन की गई. इसके बाद ये रिपोर्ट आई कि फिल्म का क्लाइमैक्स लीक हो गया है. जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट एक बार फिर आगे खिसकाई जा सकती है. अब मेकर्स ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
‘पुष्पा 2’ के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर शूटिंग का अपडेट दिया है. इसमें उन्होंने फिल्म का एक्शन सीक्वेंस दिखाया है. साथ ही कैप्शन में लिखा,
"पुष्पा 2: द रूल के क्लाइमैक्स के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट किया जा रहा है. फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज़ होगी."
बेसिकली उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से ये कंफर्म किया है कि ‘पुष्पा 2’ तय तारीख पर ही रिलीज़ होगी. पहले इसे 15 अगस्त को रिलीज़ किया जाना था. लेकिन टाइम पर शूट पूरा नहीं हो सका. एडिटर ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी. उस वजह से भी शेड्यूल में लेट-लतीफी हुई. मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक छपा कि अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. जिसके चलते सुकुमार फिल्म छोड़कर छुट्टी पर चले गए हैं. इस बात से अल्लू अर्जुन भी नाराज़ हो गए. उन्होंने अपने बाल-दाढ़ी कटवा ली. यानी अपना लुक चेंज कर लिया. हालांकि अब मेकर्स ने ऐसी बातों को तथ्यहीन बताया है. उनका कहना है कि किसी के बीच कोई खटपट नहीं हुई है. सबकुछ ठीक है.
इन सबके के बीच ‘पुष्पा 3’ को लेकर भी अपडेट आया था. Deccan Chronicle में छपी खबर के मुताबिक साल 2025 में अल्लू अर्जुन और सुकुमार ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू करने वाले हैं. फिल्म को पिछली दो फिल्मों से बड़े स्केल पर बनाया जाएगा. अल्लू अर्जुन का लार्जर दैन लाइफ किरदार इसमें भी कंटिन्यू रहेगा. कुछ पुराने किरदार भी फिल्म से जुड़ेंगे. बाकी फाइनल अनाउंसमेंट स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद की जाएगी.
‘पुष्पा- द राइज़’ एक ऐसे लड़के की कहानी थी, जो मजदूर से चंदन की लकड़ी का स्मगलर बन जाता है. दूसरे पार्ट में ये दिखाया जाएगा कि कैसे वो इस धंधे में अपना वर्चस्व कायम करता है. और तीसरे पार्ट में उसके पतन की कहानी दिखाई जाएगी.
ख़ैर ‘पुष्पा 2: द रूल’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना और फहाद फासिल अहम रोल में नज़र आएंगे. फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ‘पुष्पा 2’ 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स लीक! लोगों ने मेकर्स को बुरा सुना दिया
