The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Allu Arjun Starrer Raka Hits a Roadblock and Shah Rukh Khan King Is the Reason

दीपिका के चक्कर में अब अल्लू अर्जुन की 'राका' अटक गई?

दीपिका पादुकोण ने एटली को शूटिंग के लिए अपनी डेट्स नहीं दी हैं.

Advertisement
pic
3 जून 2026 (अपडेटेड: 3 जून 2026, 01:15 PM IST)
shah rukh khan, raaka, allu arjun, deepika padukone,
रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख खान का 'जवान' वाला कैरेक्टर 'राका' में कैमियो कर सकता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun और Atlee कई महीनों से Raaka की शूटिंग कर रहे. लेकिन पिछले कुछ समय से इस फिल्म का काम लगातार अटक रहा है. खबर है कि इसकी सबसे बड़ी वजह Deepika Padukone हैं. उन्होंने अब तक अपने हिस्से की शूटिंग पूरी नहीं की है. इस वजह से मेकर्स ने अभी के लिए इस मूवी का काम रोक दिया है.

तेलुगु चित्रालू ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि जून में 'राका' के काफी बड़े शेड्यूल फिल्माए जाएंगे. इनमें एक्शन सीक्वेंस की भरमार होगी. इस दौरान अर्जुन और दीपिका के अलावा जिम सार्भ और फेमिना जॉर्ज जैसे एक्टर्स को भी मौजूद रहना था. लेकिन दिक्कत तब आई, जब दीपिका ने मेकर्स को अपनी डेट्स नहीं दीं. 'राका' का ऑफिशियल पोस्टर आए दो महीने गुजर चुके हैं. एटली जून में इस फिल्म की अगली बड़ी अपडेट देने वाले थे. दावा किया जा रहा है कि उसमें वो दीपिका का लुक रिवील करते. लेकिन उनके शूट पर न पहुंचने की वजह से वो ऐसा कर नहीं सके. नतीजतन, मेकर्स ने बाकी एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को भी अपनी डेट्स रीशेड्यूल करने को कह दिया है.  

कुछ समय पहले दीपिका ने अनाउंस किया था कि वो इस समय प्रेग्नेंट हैं. तब ऐसी अफवाहें उड़ीं कि 'राका' के मेकर्स फिल्म में उनका स्क्रीनटाइम घटाने वाले हैं. कुछ जगहों पर तो उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर करने का दावा भी किया गया. लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वो अब भी मूवी से जुड़ी हैं. यही नहीं, उन्होंने प्रेग्नेंसी में रहते हुए कुछ एक्शन ब्लॉक भी फिल्माए. हालांकि इस दौरान उनके लिए बॉडी डबल की सुविधा भी मौजूद थी.

ऐसे में उनका 'राका' को डेट्स न देना बड़े सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि इसकी एक बड़ी वजह शाहरुख खान स्टारर 'किंग' हो सकती है. दरअसल, 'राका' का पिछला शेड्यूल पूरा करने के बाद दीपिका सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पर लग गई थीं. इस दौरान सेट से शाहरुख और उनके फ़ोटोज़ - वीडियोज़ भी लीक हुए. चूंकि 'किंग' की शूटिंग इस वक्त अपने अंतिम चरण में है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपिका उसका काम निपटाकर ही 'राका' से जुड़ेंगी. लेकिन मेकर्स ने अब तक अपनी तरफ से इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं की है.

वीडियो: अल्लू अर्जुन के पास लगी फिल्मों की कतार, इंडस्ट्री ने लगाया 3000 हजार करोड़ का दांव

Advertisement

Advertisement

()