The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Allu Arjun starrer Pushpa 2 surpasses Prabhas starrer Baahubali 2 in terms of box office collection The cinema show

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धुंए उड़ा दिए, प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ा

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अभी भी आमिर खान की 'दंगल' के नाम है.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 06:01 PM IST)
पुष्पा 2
फिल्म ने दुनियाभर से 1831 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या है ShahRukh Khan- Gauri की वायरल फोटो का सच?, Shahid Kapoor की Hussain Ustara का शूट शुरू, Pushpa 2 ने तोड़ा प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड. Cinema से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# क्या है शाहरुख खान-गौरी की वायरल फोटो का सच?

बीते कुछ दिनों से शाहरुख खान और गौरी खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर चल रही है. उस पर शाहरुख और उनके परिवार को ट्रोल किया जा रहा है. लोग लिख रहे हैं कि शाहरुख ने शादी के 33 साल बाद गौरी को धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया. वायरल फोटोज़ में दिख रहा है कि शाहरुख, गौरी और उनके बेटे आर्यन मक्का में हैं, और गौरी ने हिजाब पहना है. लोग लिख रहे हैं कि शाहरुख ने शादी के 33 साल बाद गौरी को धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया. लेकिन ये सच नहीं है और ये फोटोज़ भी AI से बनाई गई हैं.

# शाहिद कपूर की 'हुसैन उस्तरा' का शूट शुरू

हाल ही में शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया. ये फोटो उनकी और विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हुसैन उस्तरा' के सेट की है. इस फोटो में एक क्लैप बोर्ड दिखाई दे रहा है और शाहिद कपूर चेयर पर बैठे हुए हैं. ये फिल्म के शूट के दौरान की फोटो है. हालांकि मेकर्स ने शाहिद का लुक अभी शेयर नहीं किया है.

# 'G 2' में इमरान हाशमी के साथ वामिका गब्बी

तमिल फिल्म G 2 में अदिवी शेष और इमरान हाशमी के साथ वामिका गब्बी भी स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी. वो फिल्म की लीडिंग लेडी होंगी. ये 2018 में आई 'गुडाचारी' का सीक्वल है. फिल्म से अदिवी शेष और वामिका गब्बी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. इमरान हाशमी फिल्म के विलेन होंगे.

# ऑस्कर्स में पहुंच गई सूर्या की 'कंगुवा'?

सूर्या की 'कंगुवा' ने लगभग 323 ग्लोबल फिल्मों को टक्कर देते हुए ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में जगह बना ली है. ऑस्कर की ऑफिशियल साइट में एक लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में और भी कई भारतीय फिल्में शामिल हैं. जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन की 'गोट लाइफ' और प्रीती पाणिग्रही की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का नाम भी शामिल है.  

# 'पुष्पा 2' ने तोड़ा प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर कर के बताया कि फिल्म ने दुनियाभर से 1831 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही 'पुष्पा 2' ने प्रभास की 'बाहुबली 2' को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर से 1810 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अभी भी आमिर खान की 'दंगल' के नाम है. फिल्म की ने वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ रुपये कमाए. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 की भयंकर कमाई जारी, प्रभास की Baahubali 2 से आगे निकल गई

Advertisement

Advertisement

()