रिलीज़ के कुछ ही घंटों बाद लीक हो गई 'पुष्पा 2', मेकर्स को कितना नुकसान होगा?
Allu Arjun की Pushpa 2 की एडवांस बुकिंग बहुत तगड़ी हुई है. टिकट खिड़की से भी इसकी अच्छी खासी टिकटें बिकी हैं. अब ऑन लाइन लीक होने की खबरें मेकर्स की चिंता बढ़ा सकती है.

Allu Arjun की Pushpa 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है. एडवांस बुकिंग से लेकर आधे दिन के कलेक्शन और पहले दिन के प्रेडिक्शन तक से अनुमान लगाया जा रहा है कि पिक्चर पहले दिन भयंकर ओपनिंग लेगी. मगर ताज़ा जानकारी ये है कि रिलीज़ से कुछ घंटे के अंदर ही 'पुष्पा 2' ऑन लाइन लीक हो गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पाइरेसी से फिल्म को तगड़ा नुकसान हो सकता है.
'पुष्पा 2' रिलीज़ से पहले ही इस साल की सबसे एंटीसिपेटेड फिल्म थी. पहली वाली 'पुष्पा' की वजह से दूसरी वाली 'पुष्पा' का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. फिर मेकर्स ने 'पुष्पा 2' की मार्केटिंग इतनी तगड़ी की थी की कि जनता फिल्म को देखने के लिए और भी उत्साहित हो गई. पिक्चर की इतनी डिमांड हुई की रिलीज़ से पहले इसकी प्री-पेड स्क्रीनिंग रखी गई.
मगर 05 दिसंबर को रिलीज़ के कुछ ही घंटे बाद खबर आई की फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है. ये फिल्म कई पाइरेटेड वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गई है. हालांकि भारतीय कानून में पाइरेसी दंडनीय अपराध है. तमाम सारी कोशिशों के बावजूद सरकार इस पाइरेसी को रोकने में नाकामयाब रही है. इस पाइरेसी से मेकर्स और फिल्म से जुड़े लोगों को नुकसान पहुंचता है.
जब कोई फिल्म किसी पाइरेटेड वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाती है तो लोग उसे देखने थिएटर में नहीं पहुंचते. जिसकी वजह से फिल्म की टिकटें नहीं बिकतीं. टिकटें नहीं बिकतीं तो मेकर्स को तगड़ा नुकसान होता है. ना सिर्फ मेकर्स बल्कि फिल्म से जुड़े सभी लोगों को इस पाइरेसी की वजह से नुकसान होता है. अब देखना होगा 'पुष्पा 2' के मेकर्स को इस लीक से कितना नुकसान पहुंचता है.
हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'पुष्पा 2' को लीक से ज़्यादा नुकसान नहीं होगा. वजह है फिल्म का कलेवर. ये लार्जर देन लाइफ किरदार वाली फिल्म है. जिसे सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस के लिए बनाया गया है. इसलिए ज़्यादातर लोग इसे थिएटर में ही देखने जाएंगे. इसकी एडवांस बुकिंग से ऑलरेडी ये फिल्म करोड़ों कमा चुकी है. जबकि अभी पूरा का पूरा वीकेंड बचा ही हुआ है.
ख़ैर, कमाई की बात करें तो इस खबर के लिखे जाने तक 'पुष्पा 2' ने देशभर से 63.41 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. ये आंकड़ां लगातार बढ़ता जा रहा है. अभी इसमें फिल्म के ओवरसीज़ कलेक्शन नहीं जुड़े हैं. जिसे जोड़ने के बाद ये नंबर्स और भी ज़्यादा हो जाएंगे. अनुमान है कि पिक्चर पहले दिन वर्ल्ड वाइड 240 करोड़ रुपये के आस-पास की कमाई कर सकती है.
वैसे हम आपको 'पुष्पा 2' से जुड़ी खबरें, इसकी कमाई से जुड़ी खबरें बताते रहेंगे. आप जुड़े रहिए हमसे. शुक्रिया.
वीडियो: 'पुष्पा 2' को अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने जा रही है

