The Lallantop
Advertisement

'पुष्पा 2' देखने की वो 3 मारक वजहें जिन्होंने थिएटर में हड़कंप मचा दी

Allu Arjun के लिए Pushpa 2 The Rule उनकी अपनी बाहुबली है. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, जानने के लिए पूरी स्टोरी पढ़िए.

Advertisement
pic
5 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024, 06:57 PM IST)
pushpa 2 the rule, allu arjun film
पूरे बाजे-गाजे के साथ 'पुष्पा 2' 05 दिसम्बर को रिलीज़ हो चुकी है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म Pushpa 2 The Rule रिलीज़ हो चुकी है. बीते तीन-चार सालों से फिल्म पर काम चल रहा था. फिर बीच में खबर आई कि कुछ हिस्सों को फिर से शूट किया गया. कुछ एलिमेंट जोड़े, घटाए गए. कुलमिलाकर सारी गणित लगाने के बाद फिल्म अब दर्शकों की हो चुकी है. Sukumar के निर्देशन में बनी फिल्म को देखने की क्या वजहें हैं, अब उन पर बात करेंगे.

#1. द अल्लू अर्जुन स्वैग 

ये कहना गलत नहीं होगा कि ‘पुष्पा 2’ पूरी तरह से अल्लू अर्जुन की फिल्म है. हर घटना के केंद्र में उनका किरदार ही रहता है. ये फिल्म हीरो वरशिपिंग करती है लेकिन अपने हीरो के स्वैग में कोई कमी नहीं आने देती. कूट-कूटकर स्टाइल भरी हुई है. सुकुमार ने जिस तरह से अल्लू अर्जुन को पेश किया है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. वही फिल्म का सबसे मज़बूत पक्ष भी है. अल्लू अर्जुन फिल्म में जो कर रहे थे, वो अपनी तरह का पहला प्रयोग नहीं था. उनके सीन्स को बहुत बड़े स्केल पर माउंट किया गया. मेकर्स उनके सीन के ज़रिए जो इमोशन निकलवाना चाहते थे, वो पूरी तरह से बाहर आए हैं. सौ बातों की एक बात एक्शन सीन्स में रोंगटे खड़े हुए. 

#2. जात्रा और दानवों का नाश 

‘पुष्पा 2’ का जो पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ था, वहां अल्लू अर्जुन साड़ी में नज़र आए थे. फिर खबरें खुलने लगी कि ये लुक चित्तूर में होने वाली जात्रा का है. फिल्म में इस हिस्से को कायदे से जगह मिली है. पुष्पाराज इस गेटअप में आता है. बताया जाता है कि वो अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए ऐसा कर रहा है. तब वहां कुछ गुंडे लड़कियों के साथ बदतमीज़ी करने लगते हैं. यहां मसीहा बनकर पुष्पाराज गुंडे का हाथ पकड़ता है और फिर उन्हें हवा की यात्रा करवाता है. ये पूरा सीक्वेंस ही बहुत सॉलिड है. पहले तो जिस तरह से अल्लू अर्जुन के डांस वाला हिस्सा कोरियोग्राफ किया गया है, वो पूरा एक सिंक में दिखता है. जैसे एक धागे में पिरोया गया हो. उसके बाद एक्शन सीन ऐसा है कि आप अपने आप को  हीरो के लिए चीयर करते हुए पाते हैं. 

#3. एंट्री हो तो ऐसी 

‘पुष्पा: द राइज़’ की कहानी जापान से शुरू होती है. सूत्रधार हमें बताता है कि कैसे लाल चंदन की लकड़ी जापान पहुंचती है. दूसरे पार्ट की शुरुआत भी जापान से ही होती है. ये एक टिपिकल हीरो की एंट्री वाला सीन है. सबसे अच्छी बात ये है कि तमाम टिपिकल एलिमेंट्स होने के बावजूद ये घिसा हुआ नहीं लगता. जिस तरह से पुष्पा का नाम रीवील होता है, वो भी अनोखा है और आप उस पर खुद को रिएक्ट करते हुए पाते हैं. यहां पुष्पाराज मारकाट मचाता है और फिल्म की पूरी फील का आइडिया आपको दे देता है. बस दुर्भाग्यवश इस सीन का कहानी से कोई खास लेना-देना नहीं होता.       
                                              
 

वीडियो: Pushpa 2 देखने के बाद दर्शकों का क्या रिएक्शन है?

Advertisement

Advertisement

()