The Lallantop
Advertisement

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रौला नेटफ्लिक्स पर भी कायम

Allu Arjun की Pushpa 2 को ओटीटी पर रिलीज़ करने से पहले मेकर्स ने कमाल की स्ट्रैटजी लगाई थी.

Advertisement
pic
14 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 05:10 PM IST)
pushpa 2
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने बंपर कमाई कर डाली है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun की Pushpa 2 थिएटर्स में गदर मचाने के बाद ओटीटी पर भी आ चुकी है. करीब 15 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर आई Pushpa 2 Reloaded देश ही नहीं दुनियाभर में ट्रेंड कर रही है. ग्लोबल चार्ट्स में 'पुष्पा 2' का नाम टॉप फिल्मों की लिस्ट में हैं. मेकर्स ने भी शायद ऐसा नहीं सोचा होगा कि 1000 करोड़ से ऊपर कमाई करने के बाद ओटीटी पर भी 'पुष्पा 2' दो हफ्ते बाद भी ट्रेंड में बनी रहेगी.

वैसे 'पुष्पा 2' मेकर्स ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर उतारने से पहले तगड़ी स्ट्रैटजी भिड़ाई थी. ओटीटी पर रिलीज़ हुए फिल्म के वर्जन में कुछ नए सीन्स जोड़े गए हैं. जिसे एक्सटेंडेड कट भी कहा जा सकता है. इसी वजह से पिक्चर को जनता का और अटेंशन मिला और लोगों ने इसे दोबारा देखना प्रिफर किया. अब बॉक्स ऑफिस वर्ल़्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट में इस हफ्ते दो देशों में 'पुष्पा 2' ट्रेंड कर रही है. इसके अलावा इसे अब तक 9.4 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं.

नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप टेन नॉन इंग्लिश फिल्म्स की लिस्ट में 'पुष्पा 2' तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसके अलावा 13 अलग-अलग देशों में भी ये फिल्म ओटीटी पर अलग-अलग नंबर्स पर ट्रेंड कर रही है. 'पुष्पा 2' नेटफ्लिक्स पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ा, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश भाषा में अवलेबल है. शायद इसलिए फिल्म का व्यूज़ भी तेज़ी से बढ़ रहा है क्योंकि वर्ल्ड वाइड जनता इस पिक्चर से कनेक्ट कर पा रही है.

ओटीटी पर मिले रिस्पॉन्स पर अल्लू अर्जुन ने बात की. एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अल्लू ने कहा,

''पूरी दुनिया से 'पुष्पा 2' को जो रिस्पॉन्स मिला है वो मेरे लिए बहुत सम्मानजनक  है. ये फिल्म खून, पसीने बहाकर और पूरी मेहनत से बनाई गई है. ये ग्लोबली इतने मैसिव लेवल पर लोगों से कनेक्ट कर पा रही है ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर मिली सफलता पर गर्व करता हूं.''

फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1225 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा वर्ल्ड वाइड इसने 1731 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका ओवरसीज़ कलेक्शन 270 करोड़ रुपये का था.

वीडियो: पुष्पा 2 की सक्सेस मीट के दौरान अल्लू अर्जुन ने क्यों मांगी माफी?

Advertisement

Advertisement

()