The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • allu arjun pushpa 2 box office collection day fourth, film cross 800 crore

'पुष्पा 2' की कमाई ने बवंडर उठा दिया, चार दिनों में 800 करोड़ कमा लिया

Allu Arjun की Pushpa 2 पहली ऐसी फिल्म बन गई है. जिसने रिलीज़ वाले दिन से इतर किसी सिंगल डे पर 200 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है.

Advertisement
pic
9 दिसंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:59 AM IST)
pushpa 2 box office collection day 2
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की कमाई पर मेकर्स को भी विश्वास नहीं हो रहा होगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun की Pushpa 2 को रिलीज़ हुए जुमा-जुमा चार दिन हुए. मगर इसकी कमाई से पूरा बॉक्स ऑफिस थर्रा गया है. खुद 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा कि ये फिल्म चार दिनों में इतनी भयंकर कमाई कर जाएगी. Shahrukh Khan, Prabhas, Yash सभी की पिछली फिल्मों की कमाई को चार दिनों में क्रॉस करते हुए 'पुष्पा 2' ने एक नया इतिहास रच दिया है. चार दिनों में इस फिल्म ने ग्लोबली करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.

'पुष्पा 2' इंडियन सिनेमा इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है. जिसने रिलीज़ वाले दिन से इतर एक सिंगल डे पर 200 करोड़ रुपये की कमाई की है. सबसे पहले इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखें तो 'पुष्पा 2' ने चार दिनों में देशभर से 529.45 करोड़ रुपये कमाया है. सैकनिल्क के मुताबिक इसके-

तेलुगु वर्जन ने - 198.5 करोड़ रुपये 
हिंदी वर्जन ने - 285.7 करोड़ रुपये 
तमिल वर्जन ने - 31.1 करोड़ रुपये 
कन्नड़ा - 3.55 करोड़ रुपये 
मलयालम वर्जन ने - 10.55 करोड़ रुपये

टोटल - 529.45 करोड़ रुपये

कमाए हैं. 

वहीं ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला वियजबालन के मुताबिक फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 781 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है. चौथे दिन यानी पहले रविवार को 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर से 204.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के ग्लोबल कलेक्शन को दिन के हिसाब से देखें तो इसने दुनियाभर से -

पहले दिन - 282.91 करोड़ रुपये 
दूसरे दिन - 134.63 करोड़ रुपये 
तीसरे दिन - 159.27 करोड़ रुपये 
चौथे दिन - 204.52 करोड़ रुपये

टोटल - 781.33 करोड़ रुपये

कमाए हैं. इसी आंकड़ें के साथ अल्लू अर्जुन उन टॉप 5 साउथ एक्टर्स में से एक हो गए हैं जिनकी फिल्में 800 करोड़ का आंकड़ां छू चुकी हैं. इसमें प्रभास की दो फिल्में, रजनीकांत की एक, यश की एक और रामचरण, जूनियर एनटीआर की एक फिल्में हैं.

05 दिसंबर को रिलीज़ हुई 'पुष्पा 2' की नज़रें अब 1000 करोड़ के क्लब पर होगी. तेलुगु स्टेट में अल्लू अर्जुन की गज़ब की फैन फॉलोइंग है. मगर कमाल की बात तो ये है कि फिल्म के हिंदी वर्जन के कलेक्शन ने तेलुगु वर्जन के कलेक्शन को पछाड़ दिया है. ऑक्यूपेंसी के मामले में भी ये फिल्म बहुत बढ़िया कर रही है. रविवार को इसके हिंदी वर्जन के लिए 84 प्रतिशत से भी ज़्यादा की ऑक्यूपेंसी देखी गई.

अब 'पुष्पा 2' का सबसे बड़ा टेस्ट सोमवार यानी 09 दिसंबर को होगा. ये वर्किंग डे है. अगर पिक्चर ने इस दिन भी बढ़िया कलेक्शन किया तो ये मेकर्स और फिल्म की पूरी टीम के लिए बहुत अच्छा संकेत होगा. ख़ैर, हमने 'पुष्पा 2' का रिव्यू किया है. इससे जुड़ी तमाम इंट्रस्टिंग कॉपीज़ और वीडियोज़ किए हैं. जिन्हें आप हमारी वेबसाइट पर जानकर या हमारे चैनल पर जाकर पढ़ या देख सकते हैं.  

वीडियो: 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने किन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है?

Advertisement

Advertisement

()