The Lallantop
Advertisement

तमाम बवालों के बाद भी रोके नहीं रुक रही अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'

Allu Arjun की Pushpa 2 की कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही. ग्लोबली ये 1600 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है.

Advertisement
pic
25 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024, 03:14 PM IST)
allu arjun
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के प्रीमियर वाले दिन हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हुई थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Allu Arjun की Pushpa 2 भले ही उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई हो. मगर इस फिल्म की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ गया है. 04 दिसंबर को पुष्पा 2 प्रीमियर के टाइम पर संध्या थिएटर में हुए हादसे की जांच लगातार चल रही है. अल्लू अर्जुन से इस बारे में पूछताछ भी की गई. अब हैदराबाद पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है.

न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने उन लोगों को चेताया है जो संध्या थिएटर में हुए भगदड़ से जुड़े मामले में किसी भी तरह की गलत जानकारी या गलत वीडियो सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं. पुलिस ने वॉर्निंग दी है कि अगर किसी ने भी भगदड़ से जुड़ी गलत जानकारी फैलाई या वीडियो शेयर करके कोई गलत दावा किया तो उसके खिलाफ कड़ा से कड़ा लीगल एक्शन लिया जाएगा.

न्यूज़ 18 के मुताबिक कुछ वायरल वीडियोज़ को देखते हुए कहा,

संध्या थिएटर भगदड़ घटना को लेकर अगर किसी ने कोई गलत जानकारी या गलत वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया तो हम उसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे. ये हमारे जानने में आया है कि कई लोग इस घटना से जुड़ा गलत वीडियो और गलत दावा कर रहे हैं. कह रहे हैं कि अल्लू अर्जुन के आने से पहले ही ये भगदड़ हुई थी.

पुलिस ने आगे कहा,

हमारा डिपार्टमेंट घटना की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों को वीडियो के रूप में जनता के सामने रख चुका है. मगर इसके बावजूद हमें पता चला है कि कुछ लोग कुछ वीडियोज़ को शेयर करके गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसे वीडियोज़ बनाए गए हैं. मामले की जांच के दौरान जानबूझकर ऐसा गलत प्रचार करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

पुलिस ने लोगों से ये अपील भी की है कि ऐसे किसी भी प्रोपोगेंडा वाले वीडियोज़ और गलत जानकारी पर ना तो भरोसा करें ना खुद उसे फैलाएं. ख़ैर, अल्लू अर्जुन से इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है. इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की मौत हुई थी. उनके एक बेटे को गंभीर चोट आई है. जो फिलहला अस्पताल में ही भर्ती है.

पुष्पा 2 फिल्म की कमाई की बात करें तो वो रुकने का नाम नहीं ले रही है. 20 दिनों में इसने सिर्फ इंडिया में 1090 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जिसमें इसके सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई 701 करोड़ रुपये के आस-पास की है. वहीं इसका ओवरसीज़ कलेक्शन 248 करोड़ रुपये का है. वहीं ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 1600 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. वैसे हमने पुष्पा 2 का रिव्यू किया है. जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं.

वीडियो: अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर पर FIR, मामला पुलिस से जुड़ा है

Advertisement

Advertisement

()