The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Allu Arjun Linked to 12 AK-47 Rifles Seized by Police, But There Is a Twist

अल्लू अर्जुन से जुड़े 12 AK-47 बंदूकों को पुलिस ने धरा, मगर मज़ेदार खेल हो गया!

अल्लू अर्जुन से जुड़े इन बंदूकों को पुलिस ने तमिलनाडु चुनाव से पहले की जांच के दौरान पकड़ा है.

Advertisement
pic
24 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:48 PM IST)
allu arjun,
तमिलनाडु चुनाव की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Tamil Nadu Assembly Elections के मद्देनज़र चेन्नई में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. पुलिस दिन-रात गाड़ियों की चेकिंग कर अपनी तरफ़ से पूरी सजगता बरत रही है. इसी सिलसिले में अशोक नगर इलाके में उन्होंने एक मिनी वैन को रोका. जांच में पता चला कि उसमें 12 AK-47 बंदूकें रखी हैं. ये देख इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई. पूछताछ हुई, तो पता चला कि उन बंदूकों का संबंध Allu Arjun से है.

एबीपी तमिल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस चेन्नई में रूटीन जांच के तहत गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. उस दौरान 12 AK-47 को देख सब लोग चौंक गए. आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को जैसे ही ये खबर लगी, वो घबरा गए. उनके मन में किसी अनहोनी की आशंका घूमने लगी. मगर इससे पहले कि मामला और बिगड़ता, कहानी में ट्विस्ट आ गया. पता चला कि मिनी वैन में मिली वो बंदूकें असली नहीं, बल्कि नकली हैं. उनका इस्तेमाल एक फिल्म की शूटिंग के लिए किया जाने वाला है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उन बंदूकों का संबंध डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म से है. चर्चा है कि वो AA23 प्रोजेक्ट के लिए इनका इस्तेमाल करने वाले हैं. AA23- अल्लू अर्जुन और लोकेश की वही फिल्म है, जिसकी घोषणा उन्होंने इसी साल संक्रांति पर की थी. जांच में मिली बंदूकों को एक शूटिंग के बाद वडापलानी इलाके की एक दुकान पर वापस ले जाया जा रहा था. हथियार ले जा रही टीम ने उनसे जुड़े डॉक्युमेंट्स और परमिट पुलिस ऑफिसर्स को दिखाए. उसके बाद ही उन्हें आगे जाने की इज़ाज़त दी गई.

चेन्नई में AK-47 मिलने की इस खबर ने सबको सकते में डाल दिया था. मगर मामले का फिल्मी ट्विस्ट जानकर लोगों की जान में जान आई है. बता दें कि अर्जुन-लोकेश ने जनवरी 2026 में AA23 प्रोजेक्ट की घोषणा की थी. उसे 'पुष्पा' बनाने वाली मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगी. फिल्म का म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर बनाने वाले हैं. जिस तरह का अनाउंसमेंट टीज़र आया था, उसके आधार पर इसे एक मेगाबजट जंगल एडवेंचर प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग 2026 में यानी इसी साल शुरू होगी. फिलहाल, अल्लू अर्जुन एटली वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उससे फारिग होने के बाद वो लोकेश की इस फिल्म पर जुटेंगे.

वीडियो: अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का बजट 800 करोड़ है, शूटिंग पूरी होने से पहले ही सारे रिकार्ड्स टूटे

Advertisement

Advertisement

()