The Lallantop
Advertisement

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच आलिया भट्ट ने फर्जी न्यूज़ छापने वाले पोर्टल को कसके हड़का दिया

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर न्यूज़ पोर्टल को फटकारते हुए लिखा- 'क्या हम इस पुरातन सोच से बाहर निकल सकते हैं.' जानिए क्या है पूरा मामला.

Advertisement
pic
28 जून 2022 (अपडेटेड: 29 जून 2022, 02:08 PM IST)
alia-bhatt-pregnant
एक फोटोशूट के दौरान आलिया भट्ट. दूसरी तरफ उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनग्रैब.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीते दिनों आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो मां बनने जा रही हैं. उसके बाद से इंटरनेट पर हर जगह आलिया और रणबीर की ही बातें चल रही हैं. न्यूज़ पोर्टल्स अपने-अपने हिसाब से बता रहे हैं कि प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद आलिया भट्ट अपनी फिल्मों को कैसे मैनेज करेंगी. आगे के लिए उनका प्लान ऑफ एक्शन क्या रहेगा. ज़ाहिर तौर पर ये सब अटकलें हैं. क्योंकि आलिया ने कभी इस मसले पर बात की ही नहीं. ऐसे ही एक पोस्ट पर आलिया की नज़र पड़ गई. उन्होंने उस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए, उस पोर्टल को दुरुस्त झाड़ लगा दी.

पिंकविला यूएस नाम के एक एंटरटेनमेंट न्यूज़ पोर्टल ने लिखा-

''रिपोर्ट के मुताबिक आलिया मिड जुलाई में मुंबई वापस आएंगी. कहा ये भी जा रहा है कि रणबीर, आलिया को घर वापस लाने के लिए यूके जा सकते हैं. शूटिंग से लौटने के बाद आलिया रेस्ट लेंगी. आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी ऐसे प्लान की है, जिससे उनके कमिटमेंट्स पर प्रभाव न पड़े. वो जुलाई के खत्म होने से पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग खत्म कर लेंगी.''

आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट.

इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आलिया ने लिखा-

''हम अभी भी पितृसत्तात्मक दुनिया में रहते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कोई भी चीज़ लेट नहीं हुई है. किसी को भी किसी को पिक करने की ज़रूरत नहीं है. मैं औरत हूं, पार्सल नहीं. मुझे आराम करने की दरकार नहीं है. मगर जानकर अच्छा लगा कि आपके पास डॉक्टर का सर्टिफिकेशन भी है. ये 2022 है. क्या हम इस पुरातन सोच से बाहर निकल सकते हैं! अगर आप बुरा न मानें, तो मेरा शॉट रेडी है.''

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल, 2022 को मुंबई में शादी की थी. आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया और रणबीर ने साथ काम किया है. ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. इसके अलावा आलिया भट्ट आने वाले दिनों में शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डार्लिंग्स' में नज़र आने वाली हैं. इसमें आलिया के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. वो करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी के साथ काम कर रही हैं. इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी दिखने वाली हैं. इस फिल्म में वो 'वंडर वुमन' फेम गैल गडोट और 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' वाले एक्टर जैमी डॉर्नन के साथ दिखाई देंगी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()