The Lallantop
Advertisement

नेपोटिज़्म और ट्रोलिंग पर आलिया भट्ट ने कहा- 'अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मुझे मत देखें'

अब तक पब्लिक बोल रही थी कि वो बॉलीवुड वालों की फिल्में नहीं देखेगी. खेल पलट गया! अब स्टार्स खुद कह रहे हैं कि हमारी फिल्में मत देखिए.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 05:35 PM IST)
alia bhatt, gangubai kathiawadi, darling, nepotism, star kids, trolling, boycott
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'डार्लिंग्स' के सीन्स में आलिया भट्ट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बॉलीवुड स्टार्स की ट्रोलिंग देसी सोशल मीडिया के लिए आम बात है. खासकर जब वो किसी फ़िल्मी फैमिली से आते हों. ये कहने और लिखने के लिए लिहाज़ से कितनी अजीब बात है. किसी को सिर्फ इसलिए भला-बुरा कहना क्योंकि उनके माता-पिता सेलेब्रिटी थे! मगर ये सब इतनी बार हो चुका है कि सरप्राइज़ फैक्टर खत्म हो गया है. खैर, ट्रोलिंग से याद आया कि हम आलिया भट्ट की बात करने आए थे. क्योंकि आलिया भट्ट ने नेपोटिज़्म के नाम पर होने वाले सोशल मीडिया ट्रायल पर बात की है. आलिया का कहना है कि वो हर बार मौखिक रूप से खुद का बचाव करने नहीं आएंगी. जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, वो उन्हें और उनकी फिल्मों को देखना छोड़ दें.

अब तक पब्लिक बोल रही थी कि वो बॉलीवुड वालों की फिल्में नहीं देखेगी. अब खेल पलट गया! अब स्टार्स खुद कह रहे हैं कि हमारी फिल्में मत देखिए. मिड-डे के साथ हुए इंटरव्यू में आलिया ने इस विषय पर गंभीरता से अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा-

''मुझे लगता था कि मैं अपनी फिल्मों की मदद से इस सारी बहस को रोक सकती हूं. इसलिए न जवाब दीजिए, न बुरा फील करिए. मगर बुरा तो लगता है. जिस काम के लिए मुझे इतना प्यार और सम्मान मिला, उसके लिए बुरा महसूस करना बहुत छोटी कीमत है. मैंने 'गंगूबाई...' जैसी फिल्म दी. तो आखिर में जीत किसकी हुई? जब तक मैं कोई फ्लॉप फिल्म न दे दूं, तब तक तो जीत मेरी ही हुई न!''

ट्रोलिंग करने वालों को सलाह देते हुए आलिया अपनी बातचीत में आगे जोड़ती हैं-

''मैं बार-बार मौखिक रूप से खुद का बचाव नहीं करूंगी. और अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मुझे मत देखें. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती है. लोगों के पास हमेशा कुछ कहने को होता है. मैं उम्मीद करती हूं कि मैं अपनी फिल्मों से ये साबित कर दूं कि मैं वाकई उस जगह के लायक हूं, जहां मैं हूं. मगर मुझे समझ नहीं आता कि ये क्या नॉनसेंस है? और बेवजह इस तरह की चीज़ें क्यों होती हैं? मैं जहां पैदा हुई, वो मेरे कंट्रोल के बाहर की चीज़ है भाई.''

आलिया भट्ट आखिरी बार 'डार्लिंग्स' में नज़र आई थीं. नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में उनकी परफॉरमेंस की चहुंओर तारीफ हुई. फिल्म को भी काफी पसंद किया गया. थिएटर में रिलीज़ होने वाली आलिया भट्ट की आखिरी फिल्म थी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'. संजय लीला भंसाली डायरेक्टेड इस फिल्म ने टिकट खिड़की से 110 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन किया था.

वीडियो देखें- फिल्म रिव्यू: गंगूबाई काठियावाड़ी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()