'ब्रह्मास्त्र' को मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स पर पहली बार बोलीं आलिया भट्ट
आलिया ने कहा, ''क्रिटिसिज़्म, ओपिनियन और फीडबैक, ये ऑडिएंस का हक है.''

फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को आप नीचे पढ़ सकते हैं. आज पढ़िए ब्रह्मास्त्र को मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स पर आलिया भट्ट का बयान और बॉयकॉट कल्चर पर क्या बोले दुलकर सलमान.
# ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में दलेर महेंदी को मिली बेल
2003 के ह्यूमन ट्रैफिकिंग केस में सिंगर दलेर मेंहदी को दो साल की सज़ा मिली थी. 15 सितंबर को उन्हें हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई. कोर्ट ने उनकी सज़ा को सस्पेंड कर दिया है.
# 15 भाषाओं में रिलीज़ होगी पैन-वर्ल्ड फिल्म 'महाभारत'
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि प्रड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला 5डी में 'महाभारत' फिल्म बनाने वाले हैं. जिसमें अजय देवगन और अक्षय कुमार को कास्ट किया जाएगा. अब खबर है कि फिल्म को पैन वर्ल्ड लेवल पर बनाया जाएगा. इसे 15 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. जिसमें इंग्लिश हिंदी के साथ-साथ थाई, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, रशिया, जैपनीज़, अफ्रिकन जैसी भाषाएं शामिल हैं.
# 'ब्रह्मास्त्र' को मिले नेगेटिव रिस्पॉन्स पर बोलीं आलिया
'ब्रह्मास्त्र' को मिल रहे नेगेटिव रिस्पॉन्स पर आलिया भट्ट ने बात की. मीडिया इंटरैक्शन में आलिया ने कहा,
''क्रिटिसिज़्म, ओपिनियन और फीडबैक, ये ऑडिएंस का हक है. हमारी बस यही आशा है कि पॉज़िटिव चीज़ें ज़्यादा हों और नेगेटिव कम. फिल्म रिलीज़ होने के बाद लग रहा है कि पॉज़िटिव चीज़ें ज़्यादा हैं वरना फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो आग लगाई है वो नहीं होता.''
# दुलकर ने कहा, ''साउथ में नहीं कोई कैंसल कल्चर''
दुलकर सलमान और सनी देओल जल्द ही आर. बाल्की की फिल्म 'चुप' में दिखाई देंगे. फिल्म प्रमोशन के दौरान दुलकर ने कैंसल कल्चर पर बात की. कहा, ''सोशल मीडिया की वजह से बॉयकॉट कल्चर ज़्यादा बढ़ रहा है. क्योंकि कोई भी कुछ भी लिख रहा है और गैर-ज़िम्मेदार लोग किसी भी तरह का एजेंडा चला रहे हैं. ये कैंसल कल्चर साउथ में नहीं है. मैं पहली बार बॉलीवुड में ही इसे सुन रहा हूं.''
# 'सैराट' के एक्टर सूरज पवार पर ठगी का आरोप
मराठी फिल्म 'सैराट' के एक्टर सूरज पवार पर ठगी का आरोप लगा है. प्रिंस दादा का किरदार निभाने वाले एक्टर पर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में ठगी का मामला दर्ज किया गया है. उन पर सरकारी नौकरी दिलवाने का वादा कर पैसे ठगने का आरोप लगा है.
# अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी फिल्म में समांथा
'स्त्री' फिल्म फेम डायरेक्टर अमर कौशिक जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने वाले हैं. जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ समांथा प्रभु लीड रोल में होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी में आयुष्मान, वैम्पायर बनेंगे. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.
# 27 सितंबर को लॉन्च होगा 'आदिपुरुष' का पोस्टर?
ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर लॉन्च इेंवट, ग्रैंड लेवल पर होने की तैयारी है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास और कृति सेनन की इस फिल्म का पोस्टर 27 सितंबर को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लॉन्च किया जाएगा.
# अमिताभ की 'भूतनाथ' के तीसरे पार्ट पर काम शुरू
साल 2008 में आई विवेक शर्मा की फिल्म 'भूतनाथ' के तीसरे पार्ट पर काम शुरू हो गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक टी-सीरीज़ ने प्रड्यूसर कपिल चोपड़ा के साथ इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है. फिलहाल ये फिल्म राइटिंग स्टेज पर है. स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद इसकी कास्टिंग तय की जाएगी.
वीडियो: रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पांचवे दिन भी की बंपर कमाई

.webp?width=60)

