The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Alia Bhatt Calls out Paparazzi for clicking personal photos, Janhvi Kapoor, Arjun Kapoor condemn

पड़ोस की बिल्डिंग से छुपकर आलिया की फोटो खींची, मामला पुलिस तक पहुंच गया

अर्जुन, जान्हवी कपूर और अनुष्का शर्मा ने फोटो खींचने वालों की क्लास लगाई है.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 01:35 PM IST)
alia bhatt paparazzi
आलिया ने बताया कि उन्हें अपने घर में महसूस हो रहा था कि कोई उन्हें बाहर से देख रहा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीती शाम आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पैपराज़ी को कॉल आउट किया. आलिया ने एक मीडिया पब्लिकेशन की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. फोटो में वो अपने घर में नज़र आ रही थीं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

क्या ये कोई मज़ाक है? मैं एक आम दोपहर की तरह अपने लिविंग रूम में थीं. तभी महसूस हुआ कि कोई मुझे देख रहा है. मैंने देखा कि बगल वाली बिल्डिंग की छत पर दो आदमी बैठे थे. उनके पास कैमरा था जो मेरी तरफ ही मुड़ा हुआ था. किस दुनिया में इसे सही माना जा सकता है. ये किसी की प्राइवेसी में बेहूदा दखल है. एक लाइन है जिसे आप कतई क्रॉस नही कर सकते और यहां सारी लाइनें क्रॉस कर दी गई. 

alia bhatt
आलिया की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट. 

आलिया भट्ट ने अपनी स्टोरी में मुंबई पुलिस को भी टैग किया. आलिया भट्ट के समर्थन में कई सेलेब्रिटीज़ ने उस मीडिया पब्लिकेशन को कॉल आउट किया. अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 

ये लोग ऐसा पहली बार नही कर रहे हैं. दो साल पहले हमने इन्हें ऐसे ही कारण की वजह से कॉल आउट किया था. आप सोचेंगे कि उसके बाद ये लोगों की प्राइवेसी को लेकर सम्मानजनक हो गए होंगे. बिल्कुल बेहूदा. हमारी लगातार रिक्वेस्ट के बाद यही लोग हमारी बेटी की फोटो को शेयर कर रहे थे. 

anushka sharma

जान्हवी कपूर ने भी पैपराज़ी से जुड़ा अपना बुरा अनुभव शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा,

मेरे कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी इन लोगों ने ऐसे वक्त मेरी फोटोज़ खींची जब मुझे उनके खींचे जाने का आभास नही था. जिम के बाहर कांच के दरवाज़े के ज़रिए फोटो खींची. ऐसी जगह जो प्राइवेट होनी चाहिए, जहां आप ये नही सोचते कि कोई आपकी फोटो खींचने वाला है. 

janhvi kapoor
arjun kapoor

करण जौहर और सोनी राज़दान ने भी आलिया को सपोर्ट किया. अर्जुन कपूर ने इस घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने लिखा कि अगर कोई महिला अपने घर में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती तो आपने सारी हदें पार कर दी. अर्जुन ने भी मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा कि ये घटना स्टॉकिंग से कम नहीं है. आलिया के सपोर्ट में कई सेलेब्रिटीज़ आए. कायदे से ऐसे मौके पर सबका साथ आना बनता भी है. आलिया और बाकी सेलेब्रिटीज़ ये मामला मुंबई पुलिस के नोटिस में लेकर आए. उसके बाद बांद्रा पुलिस ने आलिया से संपर्क किया. फोन कॉल पर पूरे मामले से संबंधित जानकारी ली. अब आलिया तय करेंगी कि उन्हें क्या करना है. उसके बाद ही पुलिस से बात करेंगी.    


 

वीडियो: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट की परफॉरमेंस देख, Loki फेम एक्टर उनके साथ फिल्म करना चाहती हैं में

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()