The Lallantop
Advertisement

'बॉर्डर 2' के मेकर्स की जबर प्लैनिंग! अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी लौट रहे हैं

'बॉर्डर' की दोनों फिल्मों की कहानी साल 1971 के इंडिया-पाकिस्तान युद्ध पर ही आधारित है. उसके ज़रिए ही सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के किरदारों को वापस लाया जाएगा.

Advertisement
border 2, suniel shetty, akshaye khanna, sudesh berry
'बॉर्डर' अक्षय खन्ना की शुरुआती फिल्मों में से एक थी.
pic
यमन
26 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 07:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 1997 में आई Border हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म की कास्ट में Sunny Deol के साथ Suniel Shetty, Akshaye Khanna और Jackie Shroff जैसे नाम थे. अब फिल्म का सीक्वल यानी Border 2 आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इसे इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म की तरह प्लान किया है. ओरिजनल फिल्म से सिर्फ सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा हैं. उनके अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल्स में हैं. फिल्म की रीकॉल वैल्यू के वास्ते ओरिजनल फिल्म के गाने और सनी देओल के गरजते डायलॉग्स को भी ‘बॉर्डर 2’ में जगह मिली. और मेकर्स सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके. बताया जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ में सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और सुदेश बेरी भी नज़र आने वाले हैं. इन तीनों के किरदार ‘बॉर्डर’ का हिस्सा थे जो जंग में शहीद हो जाते हैं.

‘बॉर्डर’ की दोनों फिल्मों की कहानी 1971 के इंडिया-पाकिस्तान युद्ध पर ही आधारित है. इसलिए पुराने किरदारों का लौटना खटकेगा नहीं. वो किसी-न-किसी तरह से ‘बॉर्डर 2’ के किरदारों की मदद करेंगे. मिड-डे की रिपोर्ट में कोट किए गए सोर्स ने इस बारे में बताया,

Image embed

Image embed

मेकर्स का ओरिजनल प्लान था कि इस सीक्वेन्स को साल की शुरुआत में पुणे में शूट कर लिया जाए. हालांकि तब एक्टर्स की डेट्स आपस में मैच नहीं हो रही थीं. इसलिए उन्हें ये हिस्सा आगे शूट करने के लिए टालना पड़ा. सोर्स ने आगे बताया,

Image embed

‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है. ये 23 जनवरी 2026 के दिन सिनेमाघरों में उतर रही है.

वीडियो: 'बॉर्डर 2' टीजर देख लल्लनटॉप न्यूजरूम में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ पर क्यों छिड़ी बहस?

Advertisement

Advertisement

()