"सबका बाप है अक्षय खन्ना!"
'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि स्क्रिप्ट में कितना था, और कितना एक्टर्स ने ऑन द स्पॉट इम्प्रोवाइज़ किया.

Akshaye Khanna ने अपनी एक्टिंग का लोहा तो Border, Taal, Dil Chahta Hai जैसी फिल्मों में ही मनवा दिया था. मगर Chhaava और Dhurandhar से उन्हें वो पहचान मिली, जिसके वो हमेशा से हक़दार थे. Ranveer Singh स्टारर ‘धुरंधर’ ने उन्हें फैन फेवरेट बना दिया है. हर जगह अक्षय और उनके Rahman Dakait वाले किरदार का ही ज़िक्र है. हाल ही में Casting Director Mukesh Chhabra ने बताया कि उन्होंने अक्षय और बाकी एक्टर्स को फिल्म में किस तरह कास्ट किया था. अक्षय अपने किरदार के बारे में सुन कर कितने उत्साहित थे, ये भी बताया.
इंडियन एक्सप्रेस से हुई बातचीत में मुकेश ने कहा,
इस बातचीत में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि अक्षय को फिल्म का नरेशन देने के बाद क्या हुआ. उन्होंने कहा,
# हर दूसरा डायरेक्टर मुझसे राकेश बेदी का नंबर मांग रहा
मुकेश छाबड़ा ने बताया कि अक्षय खन्ना के बाद राकेश बेदी की कास्टिंग ने उन्हें सबसे ज्यादा तारीफें दिलाईं. मुकेश ने कहा,
‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, दानिश पंडोर, गौरव गेरा और नवीन कौशिक ने भी काम किया है. बकौल मुकेश छाबड़ा, फिल्म की कास्टिंग प्रोसेस लगभग डेढ़ साल तक चली. और सिवाय अक्षय खन्ना के, कोई भी एक्टर मेकर्स की पहली पसंद नहीं था. बहरहाल, इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो 18 दिसंबर शाम 7 बजे तक इसने 14.85 करोड़ रुपये कमा लिए थे. ये ख़बर लिखी जाने तक 14 दिनों का इंडिया कलेक्शन 452.1 करोड़ रुपये हो चुका था.
वीडियो: अक्षय खन्ना के करियर पर किस बात का बुरा असर पड़ा था? खुद बताया

.webp?width=60)

