The Lallantop
Advertisement

OMG 2 की एडवांस बुकिंग के नंबर्स सुन अक्षय चैन की सांस लेंगे

उम्मीद जताई जा रही है कि OMG 2 बढ़िया कमाई करेगी.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 12:02 PM IST)
Akshay Kumar
OMG 2 सेंसर बोर्ड के साथ लंबी लड़ाई के बाद रिलीज़ होने जा रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

तमाम विवादों से बचते-बचाते अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का ट्रेलर आ चुका है. जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. मूवी सेक्स एज्युकेशन और मास्टरबेशन जैसे विषयों पर बात कर रही है. ट्रेलर में दिखाए गए कोर्टरूम ड्रामा को पसंद किया जा रहा है. अब फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अपडेट आया है.

इसे OMG 2 के सेंसिबल ट्रेलर का असर कहिए कि फिल्म की एडवांस बुकिंग के नंबर्स बढ़ते ही जा रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल चेन्स PVR, Inox और  Cinepolis में OMG 2 की 3200 टिकट्स बिक चुकी हैं. अभी फिल्म रिलीज़ होने में एक हफ्ता बचा है. इसलिए इन नंबर्स के और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

अगर आप सोच रहे हैं कि एडवांस बुकिंग का ये नंबर बहुत कम हैं, तो जान लीजिए कि OMG 2 का बॉक्स ऑफिस क्लैश 'गदर 2' से होने जा रहा है. जिसके पहले पार्ट का अलग ही फैन बेस है. ऐसे में OMG 2 को लेकर लोगों की इतनी उत्सुकता मेकर्स के लिए अच्छी साबित होगी.

अक्षय की पिछली कुछ फिल्मों, जैसे 'रक्षाबंधन', 'सेल्फी', 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' का कलेक्शन ठीक नहीं रहा था. ज़्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई थीं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि OMG 2 पर्दे पर बढ़िया कमाई करेगी.

'गदर 2' की 20 हज़ार एडवांस टिकटें बिक गईं

सनी देओल, अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग भी चालू हो चुकी है. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के अब तक करीब 20 हज़ार टिकट्स बिक चुके हैं. ये आंकड़ा सिर्फ तीन नेशनल चेन्स का है. सिंगल थिएटर्स के नंबर्स आने अभी बाकी हैं. बताया ये भी जा रहा है कि 11 अगस्त से पहले 'गदर 2' की देशभर में 2.5 लाख एडवांस टिकटें बिक जाएंगी और मूवी 23 से 25 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.

खैर, OMG 2 पर लौटते हैं. इसे अमित राय ने डायरेक्ट किया है. वो इससे पहले 'रोड टू संगम' नाम की फिल्म बना चुके हैं. OMG 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में लगने वाली है.  इसमें यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार, पंकज की 'OMG 2' का ट्रेलर देख लोग बोले इसे जनता का प्यार मिलना चाहिए

Advertisement

Advertisement

()