अक्षय का फू-फू वाला ऐड सीरीज़ की शुरुआत में भी दिखेगा?
अक्षय के नंदू वाले ऐड को वेब सीरीज़ शुरू होने से पहले दिखाए जाने की चर्चा है.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. जेम्स कैमरन ने बताया, 'अवतार 3' की क्या होगी कहानी
जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार 2' दुनियाभर में झामफाड़ कमाई कर रही है. रिसेंटली जेम्स ने 'अवतार 3' पर बात की. उन्होंने बताया कि 'अवतार 3' की कहानी फायर यानी आग के इर्द-गिर्द बनाई जाएगी. जिस तरह 'अवतार 2' में पानी को प्रॉमिनेंट तरीके से दिखाया गया है, वैसे ही इसके तीसरे पार्ट में आग को प्रमुखता से दिखाया जाएगा.
2. मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगे जूनियर एनटीआर?
जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR को गोल्डन ग्लोब्स मिला. इसी अवॉर्ड सेरेमनी में उनकी मुलाकात मार्वल स्टूडियो के एक्जीक्यूटिव विक्टोरिया अलोंसो से हुई. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे से बात भी की. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों में नज़र आ सकते हैं. हालांकि इसे लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
3. अक्षय का फू-फू वाला ऐड सीरीज़ की शुरुआत में भी दिखेगा?
अक्षय कुमार का स्मोकिंग ऐड जो अक्सर थिएटर्स में फिल्म शुरू होने से पहले दिखाई देता है, वो अब वेब सीरीज़ से पहले भी दिखाया जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय से बात की है और अक्षय के नंदू वाले ऐड को वेब सीरीज़ शुरू होने से पहले दिखाए जाने की चर्चा की है. साथ ही ये भी कहा है कि बड़े-बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे नेटफ्लिक्स और अमेज़न पर इसी से जुड़ा नोटिफिकेशन भी भेजेंगे. ताकि वो अपने सभी शोज़ से पहले ये ऐड दिखाए.
4. हंसल मेहता की फिल्म 'फराज़' का ट्रेलर आ गया है
हंसल मेहता की फिल्म 'फराज़' का ट्रेलर आ गया. ये साल 2016 में ढाका में हुए आतंकवादी हमले पर बनाई गई फिल्म है. मूवी में शशी कपूर के पोते जेहान कपूर और एक्टर आदित्य रावल होंगे.
फिल्म को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है. मूवी 03 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
5. अली ज़फर ने शुरू की 'बड़े मियां-छोटे मियां' की शूटिंग
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने फोटो पोस्ट करके शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट की.
मूवी में पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे. इसे साल के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है.
6. अजीत कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
'थुनिवु' स्टार अजीत कुमार अपनी अगली फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दिखाई देने वाले हैं. विग्नेश सिवन के डायरेक्शन में बनने वाली इस थ्रिलर फिल्म को फिलहाल AK 62 नाम से बुलाया जा रहा है. सन न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या को इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुना दी गई है और उन्हें ये रोल काफी पसंद भी आया है.
7. 'पठान' के साथ अटैच होगा 'तू झूठी मैं मक्कार' मूवी का ट्रेलर
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में नज़र आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक लव रंजन की इस फिल्म का ट्रेलर 'पठान' फिल्म से अटैच होगा. यानी 'पठान' फिल्म शुरू होने से पहले इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा. 'पठान' 25 जनवरी और 'तू झूठी मैं मक्कार' 08 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
8. मोहनलाल की क्लासिक फिल्म Spadikam फिर से होगी रिलीज़
मोहनलाल की 1995 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म Spadikam फिर से रिलीज़ होने जा रही है. इसे 09 फरवरी को 4K में रिलीज़ किया जाएगा. मोहनलाल ने फिल्म का टीज़र फिर से शेयर किया है. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है.
दी सिनेमा शो: शाहरुख दिल्ली के एक इवेंट में आए, पठान का केक लेकर उनके होटल में पहुंच गया फैन

