मुरुगादास की फिल्म में सिर्फ 20 मिनट के रोल के लिए अक्षय लेंगे, फिल्म की कमाई का एक हिस्सा
'गजिनी' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्में बना चुके मुरुगादास की फिल्म में अक्षय कुमार 20 मिनट के रोल के लिए प्रॉफिट शेयरिंग करने वािले हैं. ऐसा शायद ही पहले कभी हुआ हो.

AR Murugadoss पॉपुलर तमिल फिल्ममेकर हैं. उनकी नई फिल्म आ रही है 16 August 1947. इसे उन्होंने सिर्फ प्रोड्यूस किया है. पिक्चर का प्रमोशन चल रहा है. ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो Akshay Kumar के साथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट करने जा रहे हैं. इस फिल्म में अक्षय कैमियो करेंगे. इस कैमियो के लिए वो फिल्म की कमाई में से प्रॉफिट शेयरिंग करेंगे.
ए.आर. मुरुगादास जाने-माने फिल्ममेकर हैं. रजनीकांत से लेकर थलपति विजय, सूर्या, महेश बाबू समेत तमाम सुपरस्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं. हिंदी सिनेमा की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'गजिनी' भी उनकी ही बनाई हुई थी. खैर, हाल ही में वो गलाटा प्लस नाम के यूट्यूब पोर्टल के लिए बारद्वाज रंगन को इंटरव्यू दे रहे थे. इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनसे जुड़ी एक अफवाह है. वो ये कि जब उनका बुरा दौर चल रहा था, तब किसी हीरो ने उनकी मदद नहीं की. इसलिए वो अब हीरो लोगों की बजाय जानवरों के साथ फिल्म बना रहे हैं.
इसके जवाब में मुरुगादास ने कहा-
फिर मुरुगादास ने अक्षय कुमार वाला टॉपिक छेड़ा. अक्षय और मुरुगादास 'हॉलिडे' पर साथ काम कर चुके हैं. जो कि उनकी ही तमिल फिल्म 'थुपाक्की' की रीमेक थी. मुरुगादास ने बताया-
20 मिनट के रोल के लिए प्रॉफिट शेयरिंग! ये अपने आप में अनोखी बात है. कोई एक्टर, किसी फिल्म में कैमियो के बदले फिल्म की कमाई में से हिस्सा ले, ऐसा शायद ही पहले कभी इंडियन या वर्ल्ड सिनेमा के इतिहास में हुआ हो. इससे ये भी पता चलता है कि इस फिल्म में कुछ तो बात है, जो अक्षय इसे करने को तैयार हुए. फिर प्रॉफिट शेयरिंग की भी मांग की. यानी उन्हें उम्मीद है कि फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. ये फिल्म क्या है, किस बारे में है, कब बनेगी, इन सब सवालों के जवाब सिर्फ ए.आर. मुरुगादास के पास हैं. जो उन्होंने दिए नहीं हैं.
खैर, उनकी नई फिल्म August 16 1947 को एन.एस. पोनकुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में गौतम कार्तिक, रिचर्ड एस्टन और रेवति काम कर रही हैं. ये फिल्म 7 अप्रैल को थिएटर्स में लग रही है.
वीडियो: अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' का एक्शन सीक्वेंस करने में हुए घायल, रुकी एक्शन सीन्स की शूटिंग

.webp?width=60)

