The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar to play Chhatrapati Shivaji Maharaj in his first Marathi film

छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नज़र आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जल्द ही मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं.

Advertisement
Akshay Kumar
अक्षय कुमार की ये पहली मराठी फिल्म होने वाली है.
pic
मेघना
3 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2022, 07:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया की  बड़ी छोटी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

# 'द सैंड मैन' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हुई

नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली ड्रामा सीरीज़ 'द सैंडमैन' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज़ का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है. 2022 में आए इसके पहले सीज़न को बहुत पसंद किया गया था. दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.

# जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार 2' का ट्रेलर आ गया

जेम्स कैमरन की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का ट्रेलर आ गया. ये साल 2009 में आई 'अवतार' की सीक्वल है. ट्रेलर में कई खूबसूरत और विहंगम दृश्य दिखालाई पड़ते हैं.

Image embed

 सैम वर्थिंगटन, जोई सलडाना की ये फिल्म 16 दिसम्बर, 2022 को रिलीज़ होगी.

# 04 नवंबर से ज़ी 5 पर देख सकेंगे नाना पाटेकर-तापसी की 'तड़का'

प्रकाश राज के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तड़का' ज़ी 5 पर रिलीज़ होने वाली है. ये साल 2016 में बनी हुई फिल्म है. जिसे रिलीज़ ही नहीं किया गया था. मूवी में नाना पाटेकर, तापसी पन्नू और अली फज़ल नज़र आएंगे. इसे 04 नवंबर से ज़ी 5 पर देख सकेंगे.

# छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में नज़र आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जल्द ही मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. वो महेश मांजरेकर की फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे. कहानी सात योद्धाओं की होगी. फिल्म का मुहूर्त मुंबई में ऑर्गनाइज़ किया गया था. जिसमें अक्षय, महेश मांजरेकर के साथ एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे भी पहुंचे थे. जल्द ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

# जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' का दूसरा ट्रेलर आया

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' 04 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है. जिससे पहले 'मिली' का नया ट्रेलर आया है. जिसमें दिख रहा है कि जाह्नवी कपूर फ्रीज़र में फंसी हुई हैं. 'मिली' फिल्म मलयालम मूवी 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है. जिसे Mthukutty Xavire ने डायरेक्ट किया है.

# 19 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे 'गॉडफादर'

तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' थिएटर के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है. इसे 19 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा. मूवी में सलमान खान का कैमियो है. ये फिल्म मलयालम हिट फिल्म 'लूसिफर' का हिंदी रीमेक है.

# Badass Ravi Kumar में दिखेंगे हिमेश

हिमेश रेशमिया ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. ये फिल्म होगी Badass Ravi Kumar. ये साल 2014 में आई फिल्म 'द एक्सपोज़' की स्पिन ऑफ फिल्म होगी. जिसमें हीरो 10 विलेन्स से लड़ेगा. मूवी की रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस होगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: कांतारा को ऑस्कर में भेजने वाली बात पर ऋषभ का बयान

Advertisement

Advertisement

()