The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar To Keep Distance From Biopics, Shifts Focus Entirely to Comedy Films

अक्षय कुमार का बड़ा फैसला, "अब केवल कॉमेडी फिल्में करेंगे!"

अक्षय कुमार के खाते में फिलहाल 'भूत बंगला', 'वेलकम टु द जंगल', 'भागम भाग 2' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्में हैं.

Advertisement
akshay kumar, bhooth bangla, mission raniganj,
अक्षय कुमार की पिछली कॉमेडी 'हाउसफुल 5' ने 288 करोड़ रुपये कमाए थे.
pic
शुभांजल
27 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2026, 05:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कोविड से पहले Akshay Kumar पारस का पत्थर बन गए थे. जिस फिल्म को छूते, वो हिट हो जाती. मगर लंबे समय से वो कॉन्टेन्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में स्ट्रगल कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कुछ बायोपिक्स भी कीं. मगर कोई फिल्म नहीं चली. तंग आकर उन्होंने फैसला किया है कि वो बायोपिक्स से दूरी बनाएंगे. खबर है कि वो आने वाले कुछ समय तक केवल कॉमेडी फिल्में ही करेंगे.

अक्षय किसी भी अन्य ए-लिस्ट एक्टर की तुलना में कहीं ज्यादा फिल्में करते हैं. आमतौर पर वो साल भर में चार से पांच फिल्में रिलीज़ करते हैं. पिछले 10 सालों में उन्होंने दर्जन भर फिल्में ऐसी की हैं, जो या तो बायोपिक हैं या फिर वास्तविक घटनाओं से प्रेरित. कोविड लॉकडाउन से पहले उन्होंने 'एयरलिफ्ट', 'रुस्तम', 'केसरी', 'पैडमैन', 'गोल्ड' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' में काम किया था. कोविड के बाद वो 'मिशन मंगल', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'मिशन रानीगंज', 'केसरी चैप्टर 2', ‘सरफिरा’ और 'स्काय फोर्स' में नज़र आए थे.

गौर करने वाली बात ये है कि कोविड से पहले आई उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं. 'गोल्ड' ने मामला थोड़ा कमज़ोर जरूर किया था. मगर उसके अलावा सभी फिल्मों को क्रिटिक्स से भी तारीफ़ें मिली थीं. इतना ही नहीं, अक्षय को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड दिलाने वाली 'रुस्तम' भी उसी दौर में रिलीज़ हुई थी. मगर कोविड के बाद मामला बिल्कुल उल्टा पड़ गया है. 'मिशन मंगल' को हटा दें, तो उनकी रियल लाइफ बेस्ड फिल्में और बायोपिक्स बुरी पिटी हैं. 'सम्राट पृथ्वीराज' डिजास्टर साबित हुई. ‘सरफिरा’ की हालत भी कुछ वैसी ही रही. 'मिशन रानीगंज' तो लोगों को याद भी नहीं. 'केसरी: चैप्टर 2' एवरेज रही. वहीं 'स्काय फोर्स' को बुरी तरह ट्रोल किया गया. इन असफलताओं ने अक्षय को बैकफुट पर ढकेल दिया.

Embed

डेक्कन क्रॉनिकल ने उनसे जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया,

Embed

वो इन दिनों प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक,

Embed

बता दें कि अक्षय के खाते में 'हेरा फेरी 3' और 'भागम भाग 2' के अलावा 'वेलकम टु द जंगल' फिल्म भी है. खबर है कि वो 'गोलमाल 5' में भी नज़र आ सकते हैं. मगर अभी तक इस बात की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है. उनकी नई फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को थिएटर्स में उतरेगी.

वीडियो: अक्षय कुमार ने किस थप्पड़ कांड को करियर का सबसे गलत फैसला बताया?

Advertisement

Advertisement

()