The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar, Suniel Shetty and paresh's Hera Pheri 3 shooting begins

'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग जिस स्टूडियो में शुरू हुई उसका पहली फिल्म से है खास कनेक्शन

मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.

Advertisement
Hera Pheri 3
'हेरा-फेरी 3' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल दिखाई देंगे.
pic
मेघना
21 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 21 फ़रवरी 2023, 05:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह आप नीचे पढ़ सकते हैं. नीचे जानिए 'शहज़ादा' ने पहले मंडे कितनी कमाई की और कहां शुरू हुई 'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग.

# मंडे टेस्ट में फेल हुई कार्तिक की शहज़ादा, कमाए 2.5 करोड़

कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' मंडे टेस्ट में फेल हो गई है. 17 फरवरी को रिलीज़ हुई ये फिल्म पहले मंडे को सिर्फ 2.5 करोड़ रुपए कमा पाई. मूवी ने अब तक कुल 22.7 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

# राम चरण की नार्थन के साथ आने वाली फिल्म ठंडे बस्ते में गई?

कुछ समय पहले खबर आई थी कि राम चरण कन्नड़ा फिल्ममेकर नार्थन के साथ फिल्म बनाने वाले हैं. फिर खबर आई कि नार्थन ने शिव राजकुमार के साथ अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से राम चरण के साथ उनकी फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. लेकिन इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. राम चरण इन दिनों अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. वो जल्द ही नार्थन के साथ उनकी फिल्म पर काम शुरू करेंगे.

# एक्ट्रेस और डांसर बेला बोस का 79 साल की उम्र में निधन

अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर बेला बोस का निधन हो गया है. वो 79 साल की थीं. अपने करियर में उन्होंने 200 से ज़्यादा हिंदी और रीजनल फिल्मों में काम किया. बेला, 'शिकार', 'जीने की राह' और 'जय संतोषी मां' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं.

# 23 फरवरी से अमेज़न प्राइम पर देख सकेंगे दर्शन की फिल्म 'क्रांति'

कन्नड़ा एक्शन ड्रामा फिल्म 'क्रांति' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है. वी. हरीकृष्णा के डायरेक्शन में बनी दर्शन स्टारर इस फिल्म को 23 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

# धनुष की फिल्म 'वाथी' ने तीन दिनों में कमाए 50 करोड़ रुपए

धनुष की तेलुगु फिल्म 'वाथी' 17 फरवरी को रिलीज़ हुई है. फिल्म ने तीन दिनों में 50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. राइट टू एजुकेशन पर बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. मूवी में धनुष के साथ संयुक्ता मेनन भी दिखाई दी हैं.

# अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश की 'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग शुरू

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट फ्रेंचाइज़ फिल्म 'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. इंट्रस्टिंग बात ये है कि 24 साल पहले साल 1999 में पहली 'हेरा-फेरी' की शूटिंग भी इसी स्टूडियो में की गई थी. फिलहाल फिल्म का डायरेक्टर कौन है इसे लेकर कुछ भी अनाउंस नहीं किया गया है.

# बांग्लादेश हाईकोर्ट ने बैन की हंसल मेहता की फिल्म 'फराज़'

बांग्लादेश ने सोमवार को हंसल मेहता की फिल्म 'फराज़' के प्रमोशन और उसकी स्क्रीनिंग को बैन कर दिया है. रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी ढाका के एक कैफे में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित कहानी है. जिसमें ज़हान कपूर और आदित्य रावल ने लीड रोल प्ले किए हैं.

# दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोथा' में टॉविनो थॉमस

'चुप' और 'कुरुप' के बाद दुलकर सलमान जल्द ही फिल्म 'किंग ऑफ कोथा' में नज़र आने वाले हैं. खबर है कि इस फिल्म में उनके साथ मिन्नल मुरली वाले टॉविनो थॉमस भी दिखेंगे. टॉविनो का फिल्म में कैमियो होगा. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.     

वीडियो: दी सिनेमा शो: YRF ने अनाउंस किया 'पठान वीक', कम पैसे में देख सकेंगे शाहरुख और दीपिका की फिल्म

Advertisement

Advertisement

()