The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar Starrer Welcome 3 Used 400 Crore Worth of Cars for a Single Song

अक्षय की 'वेलकम 3' के एक गाने में इस्तेमाल हुईं 400 करोड़ रुपये की गाड़ियों!

'वेलकम 3' में कई आर्मी हेलीकॉप्टर्स और सैकड़ों घोड़ों के साथ शूटिंग की गई है. इस फिल्म में 25 से ज़्यादा एक्टर्स काम कर रहे हैं.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 04:46 PM IST)
akshay kumar, welcome 3, welcome to the jungle, suniel shetty, arshad warsi,
पिछले दिनों अनिल कपूर ने बताया था कि वो 'वेलकम 4' में अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की Welcome To The Jungle यानी Welcome 3 पर 2023 से ही काम चल रहा है. 2026 की शुरुआत में मेकर्स ने किसी तरह इसकी शूटिंग पूरी कर ली. प्रोड्यूसर Firoz Nadiadwala की मानें, तो ये फिल्म पहले से भी कहीं बड़ी होने वाली है. न केवल स्टारकास्ट, बल्कि प्रोडक्शन के मामले में भी. खबर है कि फिल्म के एक गाने में तो ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है, जिनकी लागत 400 करोड़ रुपये के आसपास है.

'वेलकम 3' साल 2023 में अनाउंस कर दी गई थी. तब मेकर्स ने बताया था कि वो इसे क्रिसमस 2024 में रिलीज़ करने वाले हैं. लेकिन बजट और स्टार्स की डेट्स को लेकर ये लगातार टलती चली गई. फिल्म में 25 से अधिक एक्टर्स काम कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें साथ लाना डायरेक्टर अहमद खान के लिए बड़ी चुनौती थी. इस बीच खबरें चलीं कि मेकर्स फिल्म को एक बार फिर टालने सकते हैं. मगर फिरोज़ ने इन बातों को केवल अफ़वाह करार दिया. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इसके लिए उन्होंने अक्षय, अहमद, परेश रावल, अरशद वारसी समेत पूरी स्टारकास्ट का शुक्रिया अदा किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में वो 'वेलकम 3' के बारे में विस्तार से बात करते हुए वो कहते हैं,  

"इस फिल्म को बनाना बिल्कुल आसान नहीं था. इसके पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत है. क्रिएटिव प्लानिंग, बजट और लॉजिस्टिक्स- हर डिपार्टमेंट को सही तरीके से संभालना पड़ा है. कई आर्मी हेलीकॉप्टर्स और सैकड़ों घोड़ों के साथ शूटिंग करना भी काफी मुश्किल भरा काम था. फिल्म के एक गाने की शूटिंग हमने दुबई में की है. उसमें करीब 400 करोड़ रुपये की कई हाई-एंड कारों का इस्तेमाल हुआ है. अब मूवी पूरी तरह तैयार है और 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी."

अभी 'वेलकम 3' रिलीज़ भी नहीं हुई और मेकर्स ने 'वेलकम 4' पर काम शुरू कर दिया है. फ्रैंचाइज़ की चौथी फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए फिरोज़ कहते हैं,

"हम इस समय स्क्रिप्टिंग के अडवांस स्टेज में हैं. जल्द ही इसके बारे में और जानकारी दी जाएगी. फिलहाल मैं ये जरूर कह सकता हूं कि फिल्म का म्यूज़िक और एक्शन बहुत बड़ा बड़ा होने वाला है. हम मल्टी-कल्चरल म्यूज़िक की प्लानिंग कर रहे हैं. इसमें मिडल ईस्ट, अफ्रीका, अमेरिका और चीन जैसे अलग-अलग देशों के म्यूज़िक हेड्स साथ आएंगे. इसके अलावा उदय भाई (नाना पाटेकर), मजनू भाई (अनिल कपूर), डॉ. घुंघरू (परेश रावल) जैसे किरदारों के साथ इसमें एक से ज़्यादा डॉन होंगे. इन सभी किरदारों का साथ आना शायद रिक्टर स्केल पर 10वें लेवल का धमाका करेगा. फिलहाल हम इन सभी को फाइनल करने पर काम कर रहे हैं. उनकी कास्टिंग के हिसाब से ही स्क्रिप्ट और सीन्स पर काम किया जा रहा है."

2007 में आई 'वेलकम' में अक्षय के अलावा परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और फिरोज़ खान ने काम किया था. इनकी जुगलबंदी को लोग आज तक पसंद करते हैं. 'वेलकम बैक' में अनिल, नाना और परेश तो थे मगर अक्षय की जगह जॉन फिल्म के लीडिंग मैन थे. 'वेलकम 3' में अक्षय और परेश रहे, लेकिन नाना और अनिल ने फिल्म से दूरी बना ली. हालांकि फिरोज़ नाडियाडवाला के नए बयान को सुनकर लग रहा है कि वो 'वेलकम 4' में अक्षय, परेश, नाना और अनिल की OG चौकड़ी को दोबारा साथ लाने वाले हैं. 

वीडियो: अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' की 75% शूटिंग हुई पूरी, तय समय पर ही रिलीज होगी फिल्म

Advertisement

Advertisement

()