पीएम मोदी विज़िट की वजह से कैंसिल हुआ अक्षय और इमरान हाशमी की 'सेल्फी' का ट्रेलर लॉन्च!
'सेल्फी' मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है, जिसे लेकर मेकर्स बड़े कॉन्फिडेंट हैं.

Akshay Kumar की नई फिल्म आ रही है Selfiee. फिल्म में अक्षय के साथ Emraan Hashmi भी काम कर रहे हैं. खबरें थीं कि इस फिल्म का ट्रेलर 19 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा. मगर पीएम Narendra Modi की मुंबई यात्रा को देखते हुए ये प्लान कैंसिल कर दिया गया. 'सेल्फी' के ट्रेलर रिलीज़ की नई तारीख जल्द ही अनाउंस की जाएगी.
'सेल्फी' बनकर तैयार है. फरवरी में रिलीज़ होने वाली है. मेकर्स इस फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. फिर वो प्रमोशन वगैरह के लिए कम से कम एक महीने का वक्त चाहते हैं. इसी के मद्देनज़र पिक्चर का ट्रेलर 19 जनवरी को रिलीज़ किया जाना था. इसके लिए 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग छोड़कर अक्षय कुमार मुंबई आने वाले थे. मगर लंदन से लौटने वाली उनकी फ्लाइट लेट हो गई. वो तय समय पर मुंबई नहीं पहुंच पाए. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी दिन मुंबई पहुंचे हुए हैं. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भाषण देने का प्रोग्राम होना था. फिर उन्हें दो नई मेट्रो लाइन्स का उद्घाटन करना था. इन वजहों से मेकर्स ने 'सेल्फी' ट्रेलर रिलीज़ के लिए 19 वाली डेट खारिज कर दी.
पीएम मोदी के शहर में होने से कई रास्ते बंद किए गए थे. मेट्रो सर्विस भी रोक दी गई थी. ऐसे में 'सेल्फी' के मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च करने के लिए जो ग्रैंड इवेंट प्लान किया था, वहां कई पत्रकार पहुंच नहीं पाते. और जो पहुंचते, उन्हें देर हो जाती. दूसरी बड़ी वजह ये है कि जब पीएम शहर में होंगे, तो मीडिया का पूरा ध्यान अक्षय की फिल्म के ट्रेलर पर केंद्रित नहीं हो पाएगा. अटेंशन बंट जाएगी. इसी वजह से ये प्लान कर दिया गया कैंसिल. कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि अब 'सेल्फी' का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा.
'सेल्फी', मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस पिक्चर को करण जौहर के साथ ओरिजिनल फिल्म के लीडिंग मैन पृथ्वीराज सुकुमारन प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को डायरेक्ट किया है राज मेहता ने. राज इससे पहले 'गुड न्यूज़' और 'जुग जुग जियो' जैसी फिल्म बना चुके हैं. 'सेल्फी' में अक्षय कुमार एक फिल्म स्टार के रोल में दिखाई देने वाले हैं. इमरान हाशमी एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं. इन दोनों के अलावा डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 'सेल्फी' के लिए अक्षय का पॉपुलर गाना 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' का रीमिक्स वर्ज़न तैयार किया गया है. साथ ही फिल्म के लिए यो यो हनी सिंह ने भी 'कुड़ी चमकीली' नाम का गाना बनाया है. 'सेल्फी' 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्में फ्लॉप रहीं, ऐसे में वो अपनी फीस कम करने की बात कह रहे

