अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' का ट्रेलर साल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बना
28 जून को रिलीज़ हुए इस ट्रेलर को अब तक 66 मिलियन यानी 6.6 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर के नाम था.
.webp?width=210)
प्रेरणा अरोड़ा की पैन-इंडिया फिल्म में सुधीर बाबू, तमिल फिल्म 'नेसिपाया' में कल्कि केकलां, साल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बना ‘सरफिरा’. सिनेमा जगत में आज जो कुछ भी हुआ, वो जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1. 'इनसाइड आउट 2' ने तोड़ा बॉक्स-ऑफिस रिकॉर्ड
एनिमेशन फिल्म 'इनसाइड आउट 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने दुनियाभर से 1 बिलियन डॉलर्स यानी 8,343 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 'इनसाइड आउट 2' इतनी कमाई करने वाली साल 2024 की पहली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही ये सबसे जल्दी इस आंकड़े तक पहुंचने वाली एनिमेटेड फिल्म भी बन गई है. ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.
2. 'विदा मुयार्ची' का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट
अजीत कुमार की फिल्म 'विदा मुयार्ची' का फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है. फिल्म में तृषा कृष्णन और अजीत कुमार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे. अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका म्यूज़िक कम्पोज़ किया है. फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
3. प्रेरणा अरोड़ा की पैन-इंडिया फिल्म में सुधीर बाबू
'रुस्तम', टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैडमैन' जैसी फिल्मों की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की अगली फिल्म में तेलुगु एक्टर सुधीर बाबू नज़र आएंगे. ये एक सुपरनैचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म होगी. इसे पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का नाम अभी अनाउंस नहीं किया गया है. सितंबर 2024 से फिल्म का शूट शुरू होगा.
4. तमिल फिल्म 'नेसिपाया' में कल्कि केकलां
कल्कि केकलां तमिल फिल्म 'नेसिपाया' में काम करने वाली हैं. वो इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगी. 'नेसिपाया' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. 'शेरशाह' फेम विष्णुवर्धन इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. आकाश मुरली और अदिति शंकर फिल्म में लीड रोल्स में नज़र आएंगे.
5. "EMI नहीं दे पाए, तो शाहरुख़ की गाड़ी ले गए"
जूही चावला ने गुजरात में एक इवेंट के दौरान शाहरुख़ खान के बारे में बात की. उनके शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कहा, " शाहरुख मेरे साथ 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग कर रहे थे. वो उन दिनों 3 फिल्मों पर एक साथ काम रहे थे, जिसकी वजह से वो दिन में 2-3 शिफ्ट्स कर रहे होते थे. उनके पास एक काले रंग की जिप्सी हुआ करती थी. जिसकी EMI ना चुका पाने की वजह से उसे भी ज़ब्त कर लिया गया था. वो उस दिन सेट पर बड़े उदास से थे."
6. साल का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला ट्रेलर बना 'सरफिरा'
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' का ट्रेलर साल 2024 का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला हिंदी ट्रेलर बन गया है. 28 जून को रिलीज़ हुए इस ट्रेलर को अब तक 66 मिलियन यानी 6.6 करोड़ से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर के नाम था. इसे अब तक 59 मिलियन यानी 5.9 करोड़ व्यूज़ मिले हैं.
वीडियो: अक्षय कुमार की फ़िल्में प्रोड्यूस करने वाले 'कंगाल' हो गए?

.webp?width=60)

