The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar starrer Ram Setu director Abhishek Sharma says bollywood cannot be original

'राम सेतु' के डायरेक्टर ने बॉलीवुड पर कहा, जिस इंडस्ट्री का नाम ही कॉपी है, वो ओरिजिनल कैसे हो सकती है

अभिषेक शर्मा ने ये भी कहा कि जो इंडस्ट्री पहले एक्टर्स को करोड़ों देती थी, अब उनसे फीस कम करने को कह रही है.

Advertisement
abhishek sharma, akshay kumar
एक इवेंट के दौरान स्टेज से बात करते अभिषेक. दूसरी तरफ फिल्म 'राम सेतु' में अक्षय.
pic
श्वेतांक
28 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 28 नवंबर 2022, 06:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Abhishek Sharma फिल्ममेकर हैं. अभी हाल ही में Akshay Kumar को लेकर Ram Setu बनाई थी. पिट गई. इससे पहले 'तेरे बिन लादेन' और 'परमाणु' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. अभिषेक ने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के कॉर्पोरेटाइज़ेशन पर बात की. उन्होंने कहा कि जिस इंडस्ट्री का नाम भी कहीं से कॉपी किया गया, उसे हम ऑर्गेनिक इंडस्ट्री कैसे बोल सकते हैं.

अभिषेक शर्मा International Film Festival of India 2022 में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे थे. यहां उन्हें 'कॉर्पोरेट कल्चर इन बॉलीवुड' नाम के टॉपिक पर बात करना था. उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में कॉर्पोरेट कल्चर आने के बाद माहौल कितना बदला है. इस पर अभिषेक ने कहा-

Image embed

Image embed
‘राम सेतु’ की शूटिंग के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अभिषेक शर्मा. (लाल शर्ट और नीली टी-शर्ट में हेडफोन के साथ).

अभिषेक ने इस इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के ऐड लैब्स के साथ जुड़ने पर हुए बदलावों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि 2006 में स्टार्स को 10 करोड़ रुपए से ऊपर की फीस ऑफर होती थी. आज इस पर चर्चा हो रही है कि स्टार्स को अपनी फीस कम करनी चाहिए. यानी बदलाव तो आया है. मगर अभिषेक का कहना है कि बॉलीवुड अब ओरिजिनल और ऑर्गेनिक इंडस्ट्री नहीं रह गई है. उनका कहना है-

Image embed

अभिषेक शर्मा की आखिरी फिल्म 'राम सेतु' थी. ये एक एडवेंचर थ्रिलर थी. फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा और सत्य देव जैसे एक्टर्स ने लीड रोल किया था. 150 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने देशभर से तकरीबन 72 करोड़ रुपए कमाए थे. इसलिए इसे फ्लॉप फिल्म माना गया.  

वीडियो देखें: फिल्म रिव्यू- राम सेतु

Advertisement

Advertisement

()