'बिग बॉस' का सेट छोड़कर निकलने वाले मसले पर अक्षय कुमार ने क्या वजह बताई?
खबर आई थी कि Akshay Kumar Bigg Boss 18 के सेट पर पहुंचे थे. लेकिन Salman Khan के लेट आने की वजह से वो बिना शूटिंग के ही वहां से चले गए.
.webp?width=210)
Akshay Kumar की फिल्म Sky Force 24 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वो और Veer Pahariya Bigg Boss 18 के सेट पर पहुंचे थे. मगर ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले एपिसोड में सिर्फ वीर नज़र आए. बाद में खबरें उठीं कि अक्षय बिना शूटिंग किए ही वहां से निकल गए. बताया गया कि Salman Khan के देरी से आने की वजह से अक्षय चले गए. अब अक्षय ने इस मसले पर बात की है. एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षय ने कहा,
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने करीब घंटेभर सलमान का इंतज़ार किया. रिपोर्ट में छपा,
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस’ की टीम ने अक्षय को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. सलमान ने भी शो में अक्षय के बारे में बात की थी. वीर पहाड़िया ने ईशा सिंह का एलिमिनेशन अनाउंस किया. फिर सलमान ने बताया कि अक्षय भी यहां आने वाले थे. लेकिन वो थोड़ा लेट हो गए और अक्षय को किसी फंक्शन के लिए जाना था. इसलिए वो चले गए.
बता दें कि करण वीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ के विनर रहे. सलमान ने उनका हाथ उठाकर अनाउंस किया कि बिग बॉस की ट्रॉफी करण अपने घर लेकर जाने वाले हैं. बाकी शो से इतर बात करें तो सलमान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ पर भी काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग चल रही है. ‘सिकंदर’ में सलमान के साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर भी नज़र आएंगे. ‘सिकंदर’ ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली है.
वीडियो: बिग बॉस के 18वें सीजन के विनर बने करण वीर मेहरा, जानिए फिनाले में क्या-क्या हुआ?

.webp?width=60)

