पिटती हिंदी फिल्मों पर अक्षय का जवाब- 'अपनी फीस 30-40 परसेंट कम करूंगा'
जब तक अक्षय की फिल्में चल रही थीं, सब माफ था. अब नहीं चल रहीं, तो मामला गंभीर हो रखा है.
.webp?width=210)
Akshay Kumar इंडस्ट्री के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों से ज़्यादा फीस की बात होती है. अब अक्षय ने खुद इस टॉपिक पर बात की है. पैंडेमिक के बाद से हिंदी फिल्मों की कमाई धड़ाम से जमीन पर आ गिरी है. पब्लिक को फिल्में पसंद नहीं आ रही हैं. इसके अन्यान्य कारण गिनाए जा रहे हैं. मगर असल वजह किसी को नहीं पता. अक्षय का कहना है कि पैंडेमिक के बाद जनता की पसंद में बड़ा बदलाव आया है. साथ ही उनका ये भी कहना है कि महंगाई की वजह से लोग फिल्में नहीं देख रहे हैं. ऐसे में पूरी इंडस्ट्री को सुधार की ज़रूरत है. वो खुद अपनी फीस 30-40 परसेंट कम करने जा रहे हैं.
HT लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय कुमार पहुंचे थे. यहां उन्होंने तमाम विषयों पर बात की. इसमें उनकी नागरिकता से लेकर फिल्मों का न चलना और उनकी फीस भी शामिल थी. अक्षय ने हिंदी फिल्मों के न चलने पर बात करते हुए कहा-
आगे उन्होंने इस बारे में भी चर्चा की कि इंडस्ट्री को इससे बुरे दौर से उबरने के लिए क्या करना चाहिए. अक्षय कहते हैं-
2022 में अक्षय कुमार की पांच फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं. उनमें से ओटीटी पर रिलीज़ हुई 'कठपुतली' को छोड़ दें, तो उनकी सभी फिल्में बुरी पिटी हैं. इसलिए अचानक से अक्षय के ज्ञान चक्षु खुल गए हैं. इंडस्ट्री में लंबे समय से बदलाव की बयार चल रही है. मगर सुपरस्टार्स की जिद के आगे सब हारे बैठे थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अक्षय कुमार की फीस फिल्मों के बजट पर भारी पड़ रही है. ये खबरें थीं कि अक्षय 130 करोड़ से 160 करोड़ रुपए के बीच फीस ले रहे हैं. मगर प्रोड्यूसर्स फिर भी लाइन लगाकर उनके साथ फिल्म करना चाहते थे. क्योंकि अक्षय समय पर उनकी फिल्में पूरी कर देते थे. वो फिल्में ठीक-ठाक पैसे कमा रही थीं. जब तक फिल्में चल रही थीं, सब माफ था. अब नहीं चल रहीं, तो मामला विचाराधीन हो रखा है.
वीडियो देखें: अक्षय कुमार का लल्लनटॉप इंटरव्यू, नागरिकता के सवाल पर क्या बोले?

.webp?width=60)

