क्या अक्षय की फ़िल्म में हिंदू आस्था का मजाक उड़ाया गया है?
ट्विटर पर लोग बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों को कम समय में पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. खबर चाहे इंटरनेशनल सिनेमा की हो, नेशनल सिनेमा की हो या रीजनल सिनेमा की हर खबर की अपडेट आपको यहां मिल जाएगी. आज की खबरों में पढ़िए शाहिद कपूर की 'जर्सी' क्यों पोस्टपोन हो गई, अक्षय-सारा की 'अतरंगी रे' का क्यों विरोध हो रहा है और आसिम रियाज़ ने अपने वायरल हुए ट्वीट पर क्या सफाई दी है.
1. एक्ट्रेस जेसिका हेनविक ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ
'आयरन फिस्ट' और 'लव एंड मॉन्सटर' वाली ब्रिटिश स्टार जेसिका हेनविक ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की है. दोनों ने 'द मैट्रिक्स 4' में साथ काम किया है. जेसिका ने प्रियंका के परफॉर्मेंस की तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रियंका एक प्रोफेशनल, टैलेंटेड और स्टाइलिश एक्टर हैं.
2. 'लोगन' फ़िल्म के एक्टर ह्यू जैकमेन की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव
'लोगन', 'एक्स-मैन ओरिजनल्स' और 'द ग्रेटेस्ट शोमैन' जैसी फिल्मों के एक्टर ह्यू जैकमेन की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी.
3. 'बचपन का प्यार' वाले सहदेव को एक्सीडेंट में आई गंभीर चोटें
'बचपन का प्यार' गाकर वायरल हुए बच्चे सहदेव दिरदो का एक्सिडेंट हो गया है. 28 दिसंबर को हुए रोड एक्सिडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रैपर बादशाह और सहदेव के फैन्स ने जल्द रिकवरी की कामना की है.
4. कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए दिल्ली के थिएटर्स बंद
ओमीक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है. दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स अलर्ट सिस्टम लागू करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें स्कूल, कॉलेज सिनेमाघर सभी बंद कर दिए गए हैं.
5. शाहिद कपूर की 'जर्सी' कोविड-19 की वजह से पोस्टपोन
कोविड-19 के बढ़ते केसेज़ की वजह से शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' को पोस्टपोन कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज़ होनी थी.

मगर अब खबर है कि कोरोना के कारण इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जा सकता है.
6. अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' की रिलीज़ हो सकती है पोस्टपोन
शाहिद की 'जर्सी' के बाद अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज़ डेट को पोस्टपोन करने की बातें सामने आ रही हैं. अटकलें हैं कि मेकर्स 'पृथ्वीराज' की ट्रेलर रिलीज़ को पोस्टपोन कर सकते हैं.
7. विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' का टीज़र आया
करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'लाइगर' का फर्स्ट टीज़र आज रिलीज़ हो गया है. इसमें बताया गया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे रिलीज़ किया जाएगा. इस पैन इंडिया मूवी में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं.
रामचरण और राजामौली से भी कपिल खूब हंसी-मज़ाक करते दिखाई देते हैं. ये एपिसोड शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाएगा. 12. सारा-अक्षय की 'अतरंगी रे' के बॉयकॉट का ट्रेंड क्यों? सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी. मगर रिलीज़ के पांच दिन बाद कुछ लोग ऑनलाइन विरोध कर रहे हैं. ट्विटर पर सुबह से बॉयकॉट अतरंगी रे ट्रेंड कर रहा है. बॉयकॉट की बात करने वालों का कहना है कि फिल्म में 'लव जिहाद' का एंगल दिखाया गया है. क्योंकि इसमें सारा के कैरेक्टर रिंकू को कथित रूप से जादूगर सज्जाद अली से प्यार हो जाता है.
वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इसमें हिंदू धर्म को लेकर बोले गए कुछ डायलॉग्स उनकी आस्था को ठेस पहुंचाते हैं. वे इसी का विरोध कर रहे हैं. ख़ैर, ये फिल्म कैसी है, ये जानने के लिए हमारे नए यूट्यूब चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर आप इसका रिव्यू देख सकते हैं.
13. गोविंदा संग नाचने के बाद उनके पैरों में गिरे रणवीर सिंह
रणवीर के टीवी शो 'द बिग पिक्चर' में जल्द ही गोविंदा बतौर गेस्ट आने वाले हैं. इसका नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है. इस वीडियो में रणवीर, गोविंदा के साथ नाचते और मस्ती करते दिख रहे हैं. गोविंदा ने जैसे ही सेट पर एंट्री मारी तो रणवीर उन्हें दंडवत प्रणाम करते भी दिखाई दे रहे हैं. इस एपिसोड को न्यू ईयर पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
14. आसिम रियाज़ ने अपने वायरल हुए ट्वीट पर दी सफाई
कल के एपिसोड में हमने रिपोर्ट किया था कि आसिम रियाज़ का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा था. लोगों ने उनके इस ट्वीट को शहनाज़ गिल पर कसा गया तंज समझ लिया था. वहीं आसिम ने अब इस पर सफाई दी है. इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए आसिम ने बताया कि वो पोस्ट शहनाज़ के लिए नहीं था. बल्कि उनके कुछ दूसरे दोस्तों के लिए था जो गोवा में पार्टी कर रहे थे.
15. पूर्व-क्रिकेटर श्रीकांत को डांस सिखाते दिखे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत के साथ स्टेज पर डांस करते और उन्हें डांस सिखाते दिख रहे हैं. दोनों ही हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' पर नाच रहे हैं.
16. क्या दिलीप कुमार की बायोपिक बनाने वाले हैं सुभाष घई?
फिल्ममेकर सुभाष घई ने इंडस्ट्री को कई कमाल की फिल्में दी हैं. दिलीप कुमार की फिल्म 'विधाता', 'सौदागर' और 'कर्मा' को भी सुभाष घई ने ही डायरेक्ट किया था. ऐसी खबर है कि वो दिलीप कुमार की बायोपिक बना सकते हैं. जिसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. बट अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
17. आर. बाल्की के साथ ऐड फ़िल्म शूट करेंगे शाहरुख
आर्यन को बेल मिलने के बाद शाहरुख खान ने काम फिर से शुरू कर दिया है. हाल ही में उन्हें 'पठान' के सेट पर देखा गया था. अब रिपोर्ट्स हैं कि जल्द ही वो एक कमर्शियल ऐड के लिए शूट करेंगे. जिसे आर बाल्की डायरेक्ट करने जा रहे हैं. इसकी शूटिंग बांद्रा के महबूब स्टूडियो में होगी.
18. 'तड़प' के बाद साजिद नाडियाडवाला की दूसरी फिल्म में अहान
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म 'तड़प' कुछ ही दिनों पहले रिलीज़ हुई है. जिसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. खबर है कि साजिद ने अपनी अगली फिल्म के लिए भी अहान शेट्टी को ही साइन किया है. ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है. फिलहाल इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.
तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे दी लल्लनटॉप और हमारे नए यू-ट्यूब चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर रिलीज़ किया जाता है.

बादशाह ने कहा है कि वो सहदेव के घरवालों के टच में हैं.

8. रजनीकांत ने की रणवीर सिंह की फिल्म '83' की तारीफ सुपरस्टार रजनीकांत ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 की खूब तारीफ की है. उन्होंने ट्विटर पर पूरी टीम को इतनी बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए बधाई दी है. 9. करण ने कहा, न्यूकमर एक्टर्स को रिपोर्ट कार्ड दिखाना ज़रूरी करण जौहर ने इंडस्ट्री में आने वाले न्यूकमर एक्टर्स पर हाल ही में टिप्पणी की है. फिल्म कम्पैनियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आजकल जो न्यूकमर्स इंडस्ट्री में आ रहे हैं. उन्हें पहले खुद को बॉलीवुड में प्रूव करने की कोशिश करनी चाहिए. मगर वो 20 से 30 करोड़ फीस ही मांग लेते हैं. वो भी बिना किसी वजह के. बस उसी वक्त आपको उन्हें उनका रिपोर्ट कार्ड दिखाने की ज़रूरत पड़ जाती है. 10. सान्या मल्होत्रा ने अपनी फिल्म के सेट से चुराई साड़ियां 'दंगल' फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने रिसेंटली एक इंटव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म 'मीनाक्षी सुन्दरेश्वम' के सेट से साड़ी चुराई थी. जिसमें से एक वो अपने दोस्त की शादी में भी पहन चुकी हैं. सान्या ने कहा कि मीनाक्षी के रोल के लिए सजना संवरना उन्हें बहुत पसंद था. क्योंकि उसके आउटफिट्स बहुत अच्छे थे. 11. 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची RRR की स्टार कास्ट जूनियर एनटीआर, रामचरण और आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म RRR का प्रमोशन 'द कपिल शर्मा शो' पर किया है. उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर राजामौली भी थे. इस एपिसोड का टीज़र आया है. इस एपिसोड में कपिल, आलिया से कहते हैं कि फिल्म को साइन करने से पहले उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी भी थी या सिर्फ आर शब्द सुनकर ही साइन कर दिया.It’s almost time to unleash the beast to the nation! Starting your new year with a bang and a few punches!!#LigerFirstGlimpse
— Karan Johar (@karanjohar) December 29, 2021
on DEC 31st @ 10:03AM #LIGER
@TheDeverakonda
@MikeTyson
#PuriJagannadh
@ananyapandayy
@Charmmeofficial
@apoorvamehta18
pic.twitter.com/EWbYou45rJ
रामचरण और राजामौली से भी कपिल खूब हंसी-मज़ाक करते दिखाई देते हैं. ये एपिसोड शनिवार और रविवार को टेलीकास्ट किया जाएगा. 12. सारा-अक्षय की 'अतरंगी रे' के बॉयकॉट का ट्रेंड क्यों? सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी. मगर रिलीज़ के पांच दिन बाद कुछ लोग ऑनलाइन विरोध कर रहे हैं. ट्विटर पर सुबह से बॉयकॉट अतरंगी रे ट्रेंड कर रहा है. बॉयकॉट की बात करने वालों का कहना है कि फिल्म में 'लव जिहाद' का एंगल दिखाया गया है. क्योंकि इसमें सारा के कैरेक्टर रिंकू को कथित रूप से जादूगर सज्जाद अली से प्यार हो जाता है.
BOYCOTT Bollywood for REPEATEDLY Denigrating Hindu Gods. These actors & film makers of Atrangi Re wouldnt see the next sunrise if these dialogues were replaced with Gods of МusIins or Siкhs. Why Hindu religion is targetted always?? #Boycott_Atrangi_Re
#BoycottBollywood
pic.twitter.com/KCFqw5Ib93
— Rosy (@rose_k01) December 28, 2021
वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इसमें हिंदू धर्म को लेकर बोले गए कुछ डायलॉग्स उनकी आस्था को ठेस पहुंचाते हैं. वे इसी का विरोध कर रहे हैं. ख़ैर, ये फिल्म कैसी है, ये जानने के लिए हमारे नए यूट्यूब चैनल लल्लनटॉप सिनेमा पर आप इसका रिव्यू देख सकते हैं.
13. गोविंदा संग नाचने के बाद उनके पैरों में गिरे रणवीर सिंह
रणवीर के टीवी शो 'द बिग पिक्चर' में जल्द ही गोविंदा बतौर गेस्ट आने वाले हैं. इसका नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है. इस वीडियो में रणवीर, गोविंदा के साथ नाचते और मस्ती करते दिख रहे हैं. गोविंदा ने जैसे ही सेट पर एंट्री मारी तो रणवीर उन्हें दंडवत प्रणाम करते भी दिखाई दे रहे हैं. इस एपिसोड को न्यू ईयर पर टेलीकास्ट किया जाएगा.
14. आसिम रियाज़ ने अपने वायरल हुए ट्वीट पर दी सफाई
कल के एपिसोड में हमने रिपोर्ट किया था कि आसिम रियाज़ का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा था. लोगों ने उनके इस ट्वीट को शहनाज़ गिल पर कसा गया तंज समझ लिया था. वहीं आसिम ने अब इस पर सफाई दी है. इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए आसिम ने बताया कि वो पोस्ट शहनाज़ के लिए नहीं था. बल्कि उनके कुछ दूसरे दोस्तों के लिए था जो गोवा में पार्टी कर रहे थे.
15. पूर्व-क्रिकेटर श्रीकांत को डांस सिखाते दिखे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत के साथ स्टेज पर डांस करते और उन्हें डांस सिखाते दिख रहे हैं. दोनों ही हार्डी संधू के गाने 'बिजली बिजली' पर नाच रहे हैं.
इस फन वीडियो को श्रीकांत ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.