The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar Revived His Jaani Dushman Character for Money, Says Arshad Warsi

"अक्षय कुमार ने पैसों के लिए 'जानी दुश्मन' में अपने मरे हुए किरदार को जिंदा करवा लिया"

सनी देओल कहीं व्यस्त थे. अक्षय ने डायरेक्टर से कहा कि वो उनके मरे हुए किरदार को ज़िंदा कर दें.

Advertisement
akshay kumar, arshad warsi, jaani dushman,
अरशद वारसी 'जानी दुश्मन' को अपना सबसे बुरा काम बताते हैं.
pic
शुभांजल
2 जनवरी 2026 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2026, 07:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Arshad Warsi और Akshay Kumar ने Jaani Dushman और Jolly LLB 3 जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. अरशद, अक्षय को अपने सबसे बेहतरीन को-एक्टर्स में से एक बताते हैं. हाल ही में वो द लल्लनटॉप के स्पेशल प्रोग्राम 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' में आए थे. इस दौरान उन्होंने अक्षय से जुड़े कुछ मज़ेदार किस्से सुनाए.

अरशद ने 'जानी दुश्मन' का वो किस्सा सुनाया, जब अक्षय ने खुद को फिल्म में रीकास्ट करवा लिया था. क्योंकि उन्हें पैसों की ज़रूरत थी. दरअसल, उनका किरदार फिल्म में मर जाता है. मगर उन्होंने डायरेक्टर राजकुमार कोहली को पट्टी पढ़ाकर खुद को ज़िंदा करवा लिया. अरशद इस घटना का ज़िक्र करते हुए कहते हैं,  

Embed

Embed

अरशद बताते हैं कि उस दौर में सबको प्रति दिन के हिसाब से पेमेंट मिल रही थी. इसलिए अक्षय उस फिल्म में और काम करना चाहते थे. फाइनली, डायरेक्टर राजकुमार कोहली ने अक्षय की बात मान ली. उन्होंने स्क्रिप्ट में बदलाव कर अक्षय को दोबारा कास्ट कर लिया. फिल्म में बताया गया कि अक्षय का कैरेक्टर मरा नहीं, बल्कि कोमा में था. इसलिए वो वापस आकर लड़ाई करेगा.  

Embed

अक्षय के साथ एक दूसरा वाकया याद करते हुए अरशद बताते हैं,

Embed

अक्षय और अरशद की आखिरी रिलीज़ 'जॉली LLB 3' थी. इस वक्त दोनों 'वेल्कम टू द जंगल' में काम कर रहे हैं. ये फिल्म मिड 2026 में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: अरशद वारसी ने कहा कि अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2' पसंद नहीं आई

Advertisement

Advertisement

()