The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar recalls he bought his flat by extending his role in Jaani Dushman

'जानी दुश्मन' करके अक्षय कुमार ने अपना फ्लैट खरीद लिया था!

Akshay Kumar ने बताया Jaani Dushman में एक एक्टर के सेट पर ना आने के बाद डायरेक्टर के पास पहुंचकर उन्होंने क्या कहा?

Advertisement
akshay kumar
अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म की ओरिजनल स्क्रिप्ट में उनका किरदार आधी पिक्चर में ही मर जाता है.
pic
मेघना
23 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 04:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar इन दिनों अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को प्रमोट कर रहे हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में अक्षय ने अपनी साल 2002 में आई कल्ट फिल्म Jaani Dushman पर बात की. जिसमें उनका किरदार मरने के बाद अचानक से कोमा में चला जाता है और फिर वापिस आकर फाइट करता है. अक्षय ने बताया कि इस फिल्म में काम करने के बाद उन्होंने अपना घर खरीद लिया था.

'जानी दुश्मन' फिल्म का एक पुराना किस्सा है. दरअसल, इस मल्टीस्टारर फिल्म में लगातार एक-एक करके किरदार की मौत हो रही होती है. अक्षय का किरदार भी फिल्म में मर जाता है. मगर फिल्म की शूटिंग के वक्त एक एक्टर की गैर-मौजूदगी की वजह से डायरेक्टर ने अक्षय के करिदार को फिर से लिखा और उन्हें कोमा में डालकर फिर से वापिस ले आए. इसी पर बात करते हुए अक्षय ने पिंकविला को बताया,

Image embed

अक्षय ने आगे बताया,

Image embed
Image embed
Image embed

जानी दुश्मन ऐसी फिल्म है जो समय के साथ कल्ट बन गई. मीम कल्चर में भी पिक्चर का खूब मज़ाक उड़ाया जाता है. जब ये फिल्म आई तो क्रिटिक्स ने भी इसकी बहुत बुराई की थी. इसकी लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट के लिए जाती है. इसमें सनी देओल, सोनू निगम, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, आदित्य पंचोली, रंभा, शरद कपूर, मनीषा कोएराला और अरमान कोहली जैसे एक्टर्स थे. हालांकि फिल्म समय के साथ कल्ट बन गई. 
 

वीडियो: अरशद वारसी ने 'जानी दुश्मन' के डायरेक्टर से उन्हें मारने की रिक्वेस्ट क्यों की थी?

Advertisement

Advertisement

()