अक्षय कुमार ने जया बच्चन को बेवकूफ बोला?
Jaya Bachchan ने कहा था कि Toilet Ek Prem Katha जैसे नाम की फिल्म वो कभी देखने नहीं जाएंगी. अब इस पर Akshay Kumar का जवाब आया है.

बीते दिनों Jaya Bachchan का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. इस फिल्म में वो Akshay Kumar की पिक्चर Toilet Ek Prem Katha को फ्लॉप फिल्म बता रही थीं. साथ ही उन्होंने कहा था कि इस फिल्म का नाम ही ऐसा है कि वो इसे कभी नहीं देखेंगी. अब रिसेंटली Kesari 2 के प्रमोशन में अक्षय ने कहा कि कोई बेवकूफ ही होगा जिसे उनकी ये फिल्म बुरी लगी होगी.
अक्षय कुमार ने एक मीडिया इवेंट के दौरान अपनी की हुई फिल्मों पर बात की. उनसे पूछा गया कि जब उनकी बनाई सोशल-पॉलिटिकल फिल्मों को क्रिटिसाइज़ किया जाता है तो, वो कैसा फील करते हैं. इस पर अक्षय ने बोले,
जब अक्षय को बताया गया कि हाल ही में जया बच्चन ने उनकी फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को क्रिटिसाइज़ किया था तो उन्होंने कहा,
जया बच्चन ने क्या कहा था
एक मीडिया कॉन्क्लेव में जया बच्चन ने अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को फ्लॉप फिल्म कहा था. साथ ही इसके नाम पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा था,
इसके बाद जया बच्चन ने ऑडियंस से पूछा था कि वहां बैठी कितनी जनता ने ये फिल्म देखी है. जब कुछ ही लोगों ने हाथ उठाया तब जया ने कहा था कि ये तो फ्लॉप फिल्म है. वैसे जया बच्चन अक्सर अपने बयानों, अपने रिएक्शन्स और पब्लिक अपीरियंस की वजह से चर्चा में रहती हैं. उनके वीडियोज़ हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
ख़ैर, 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की बात करें तो ये पिक्चर साल 2017 में आई थी. जिसे Shree Narayan Singh ने डायरेक्ट किया था. इसमें भूमि पेडणेकर भी थीं. इस फिल्म को जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. बॉक्स ऑफिस पर पिक्चर ने 316 करोड़ रुपये कमाए थे.
वीडियो: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' के गाने 'शेरा उठ जरा' की क्या कहानी है?

.webp?width=60)

