The Lallantop
Advertisement

OMG 2 के लिए अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने कितने करोड़ रुपए लिए?

ऐसा कहा जा रहा है कि यामी गौतम ने पंकज त्रिपाठी से ज़्यादा पैसे लिए हैं.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 01:10 PM IST)
pankaj tripathi and akshay kuamr
पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की फीस में भी काफी अंतर है
Quick AI Highlights
Click here to view more

OMG 2 रिलीज होने को तैयार है. शुरू में ऐसा लग रहा था कि इसका कोई हौल ही नहीं है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसका बढ़िया माहौल बना दिया है. तमाम बदलावों के बाद CBFC ने इसे A सर्टिफिकेट दिया. फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसकी कहानी सेक्स एजुकेशन के इर्दगिर्द बताई जा रही है. खैर, उस पर बाद में बात करेंगे. अभी बात कर लेते हैं इसके ऐक्टर्स को मिली फीस पर.

# अक्षय कुमार

पिछले दिनों महंगी फीस के लिए अक्षय कुमार की बहुत आलोचना होती रही है. ऐसा कहा जाता रहा कि अक्षय कुमार ही 100 करोड़ ले लेते हैं. ऐसे में मेकर्स के पास फिल्म को सजाने के लिए कम पैसे बचते हैं. इस सूरत में फिल्म का बजट भी बढ़ जाता है. OMG 2 के लिए तमाम रिपोर्ट में कहा गया था कि अक्षय ने 50 करोड़ से 100 करोड़ के बीच में अपनी फीस रखी है. लेकिन बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक़ अक्षय को 'OMG 2' में उनके रोल के लिए 35 करोड़ रुपए दिए गए हैं. चूंकि फिल्म का बजट ही 150 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में सम्भव है अक्की ने अपनी फीस अच्छी स्क्रिप्ट के चलते घटाई हो. क्योंकि 'वेलकम 3' के लिए उनकी फीस 95 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. खैर, अक्षय इसमें शिव की भूमिका में थे. फिर सेंसर बोर्ड के कहने पर इसे शिव दूत कर दिया गया.

# पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी OTT स्पेस का बड़ा नाम हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में अपनी कीमत जस्टिफाई भी की है. ऐसी खबर थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए लिए हैं. पर बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक़ उनकी फीस 5 करोड़ है. पंकज इसमें शिव भक्त की भूमिका में हैं. फिल्म की पूरी कहानी उन्हीं के इर्दगिर्द घूमती है. इस बार परेश रावल की जगह पंकज आपको कोर्ट में जिरह करते नज़र आएंगे.

# यामी गौतम

यामी गौतम फिल्म में वकील की भूमिका में हैं. ऐसा कहा जा रहा था उनकी फीस 2 से 3 करोड़ है. लेकिन अब बॉलीवुड लाइफ के अनुसार उनकी फीस 8 करोड़ बताई जा रही है. इसमें थोड़ा सा संदेह इसलिए है क्योंकि पंकज त्रिपाठी फिल्म में लीड रोल में हैं, ऐसे में यामी को उनसे ज़्यादा पैसे मिलना थोड़ा शंका पैदा करता है. खैर, जो भी हो फिलहाल उनकी फीस 8 करोड़ बताई जा रही है.

OMG 2 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसी दिन Gadar 2 भी रिलीज होगी. दोनों बड़ी फ़िल्में हैं. लेकिन एडवांस बुकिंग में सनी देओल की फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म से काफी आगे है. बाक़ी देखते हैं रिलीज के बाद क्या हवा बनती है?

वीडियो: रजनीकांत की फिल्म जेलर एडवांस बुकिंग में OMG 2 और गदर 2 को भी टक्कर दे रही है

Advertisement

Advertisement

()