अक्षय कुमार ने 90 करोड़ रुपए फीस न मिलने पर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'?
अब अक्षय कुमार ने खुद 'हेरा फेरी 3' छोड़ने की खबरों पर बात की है.

Akshay Kumar 'हेरा फेरी', 'आवारा पागल दीवाना' और 'वेलकम' जैसी फ्रैंचाइज़ से अलग हो गए. पिछले दिनों खबर आई कि अब 'हेरा फेरी 3' में अक्षय की जगह Kartik Aaryan काम करेंगे. कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि अक्षय ने ये फिल्म पैसों की वजह से छोड़ी है. अक्षय के 'हेरा फेरी' सीरीज़ की तीसरी किस्त के लिए 90 करोड़ रुपए की फीस मांगने की खबरें हैं. अब अक्षय ने खुद ही फिल्म छोड़ने की खबरों पर बात करके मामला साफ किया है.
बॉलीवुड हंगामा में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अक्षय ने 'हेरा फेरी 3' के लिए 90 करोड़ रुपए मांगे. प्लस वो फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा चाहते थे. जबकि कार्तिक आर्यन वो फिल्म मात्र 30 करोड़ रुपए में करने को तैयार हैं. ऐसे में प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला को एक्टर की फीस में सीधे 60 करोड़ रुपए बच रहे थे. मगर अक्षय कुमार की फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स महंगे बिकते हैं. फिरोज़ जानना चाहते थे कि अगर फिल्म में अक्षय हैं, तो उसके राइट्स कितने में बिकेंगे. और कार्तिक की फिल्म के राइट्स कितने में बिकेंगे.
मार्केट की थाह लेने के लिए प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने कुछ डिजिटल और सैटेलाइट प्लैटफॉर्म वाले लोगों से बात की. इससे उन्हें ये पता चला कि अक्षय और कार्तिक की फिल्मों के राइट्स की कीमत में 15 करोड़ रुपए का फर्क है. यानी कार्तिक की फिल्म अक्षय की फिल्म से मात्र 15 करोड़ रुपए कम में बिकेगी. इसका मतलब उन्हें अक्षय को फिल्म में न लेने से ज़्यादा नुकसान नहीं होगा. बल्कि 45 करोड़ रुपए का फायदा होगा. इसलिए 'हेरा फेरी 3' के लिए कार्तिक आर्यन को साइन कर लिया गया.
'हेरा फेरी' सीरीज़ की कल्ट फॉलोविंग है. और अक्षय कुमार उस सीरीज़ की जान हैं. वो इसमें राजू का किरदार निभाते हैं. सोशल मीडिया पर तभी से 'हेरा फेरी 3' ट्रेंड कर रहा है. शनिवार को अक्षय कुमार हिंदुस्तान टाइम्स समिट 2022 में पहुंचे थे. यहां उनसे पूछा गया कि क्या ये सही खबर है कि वो 'हेरा फेरी 3' नहीं कर रहे हैं. अक्षय ने इसका जवाब हां में दिया. फिर उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई. इसके जवाब में अक्षय ने कहा-
अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म 'राम सेतु' में नज़र आए थे. आने वाले दिनों में वो 'कैप्सुल गिल', 'ओह माय गॉड 2', 'सेल्फी', 'सोरारई पोट्रू' हिंदी रीमेक और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं.
वीडियो देखें: सुनील और परेश रावल की 'हेरा-फेरी' में काम क्यों नहीं कर रहे अक्षय कुमार?

.webp?width=60)

