The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar led Bhooth Bangla Trailer to be attached to Ranveer Singh starrer Dhurandhar 2

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की सक्सेस को अपने फायदे के लिए भुनाएंगे अक्षय कुमार!

'सिम्बा' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे अक्षय कुमार और रणवीर सिंह.

Advertisement
Akshay Kumar Bhooth Bangla, Ranveer Singh in Dhurandhar
अक्षय कुमार और रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में साथ नज़र आए थे.
pic
अंकिता जोशी
3 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

क्या Akshay Kumar की Bhooth Bangla का Trailer Ranveer Singh की Dhurandhar 2 के साथ अटैच किया जाएगा? Yash की Toxic ने रिलीज़ से पहले ही 600 करोड़ रुपये कैसे कमा लिए? क्या Bhagam Bhag 2 में Rajat Bedi को भी कास्ट कर लिया गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'धुरंधर 2' के साथ अटैच होगा 'भूत बंगला' का ट्रेलर

अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के ट्रेलर लॉन्च पर अपडेट आया है. पिंकविला के मुताबिक ये 9 से 18 मार्च के बीच डिजिटली रिलीज़ किया जाएगा. और इसका ट्रेलर 'धुरंधर 2' के साथ भी अटैच किया जाएगा. 'भूत बंगला' में तबू, परेश रावल, मनोज जोशी, राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

Image embed

# 'गॉड ऑफ वॉर' सीरीज़ में चार एक्टर्स की एंट्री

पॉपुलर वीडियो गेम 'गॉड ऑफ वॉर' पर बनने वाली लाइव एक्शन सीरीज़ में चार एक्टर्स को कास्ट किया गया है. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक 'इन्सीडियस 6' फेम आइलैंड ऑस्टिन और 'ब्रिजर्टन' में काम कर चुके लुई कनिंगहैम अहम किरदारों के लिए चुने गए हैं. वहीं बेन चैपल और एवलिन मिलर रेकरिंग कास्ट में शामिल किए गए है. यानी ये दोनों एक्टर्स सीरीज़ के मल्टीपल एपिसोड्स में रहेंगे और इनके किरदार फुल लेंथ नहीं, मगर ज़रूरी होंगे. क्रेटॉस का रोल रायन हर्स्ट कर रहे हैं. इस सीरीज़ के शुरुआती दो एपिसोड 'दी बॉयज़' वाले फ्रेड्ररिक ई.ओ. टोए डायरेक्ट करेंगे.

# ग्रहण के चलते कैंसल हुआ 'धुरंधर 2' का ट्रेलर लॉन्च!

'धुरंधर 2' का ट्रेलर 3 मार्च को आने वाला था. मगर ऐन वक्त पर मेकर्स ने प्लान बदल दिया. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसकी वजह आज लगा चंद्र ग्रहण है. सुबह 9.35 से शाम 6.46 तक का समय अशुभ बताया गया है. इसीलिए मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च कैंसल कर दिया. अब मुमकिन है कि 'धुरंधर 2' का ट्रेलर 5 या 6 मार्च को आएगा. मेकर्स जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.

# 'भागम भाग 2' में रजत बेदी भी नज़र आएंगे!

'भागम भाग 2' में अक्षय कुमार के 27 साल पुराने को-एक्टर की एंट्री की ख़बरे हैं. बॉलीवुड बबल के मुताबिक 'भागम भाग 2' में रजत बेदी को कास्ट किया गया है. इससे पहले इन दोनों ने साल 1999 में आई इंटरनेशनल खिलाड़ी में साथ काम किया था. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई अपडेट नहीं आया है. इस फिल्म में परेश रावल, मनोज बाजपेयी, मीनाक्षी चौधरी और आएशा खान को भी कास्ट किया गया है. इसे राज शांडिल्य डायरेक्ट करेंगे.

# 'टॉक्सिक' ने रिलीज़ से पहले ही कमा लिए 600 करोड़!

यश की 'टॉक्सिक' की अडवांस बुकिंग नॉर्थ अमेरिका में भले धीमी चल रही हो. मगर कमाई के मामले में ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित होती दिखाई दे रही है. प्रोड्यूसर और सीनियर कॉलमनिस्ट जी. धनंजयन ने अपने टॉक शो में 'टॉक्सिक' की प्री-रिलीज़ सक्सेस पर ये बात कही. उन्होंने कहा, "रिलीज़ से पहले की इस कमाई की वजह अक्लमंदी से लिए गए बिज़नेस डिसीज़ंस हैं. मेकर्स सिर्फ यश की सेलेब्रिटी अपील के भरोसे नहीं थे. यही वजह है कि प्री-रिलीज़ डील्स से ही 'टॉक्सिक' ने 600 करोड़ रुपये कमा लिए. फिल्म की कास्ट भी इसकी प्री-रिलीज़ सक्सेस की बड़ी वजह है. तमिल सिनेमा से नयनतारा, कन्नड़ा सिनेमा से यश और रुक्मिणी वसंत, और मलयालम सिनेमा से टॉविनो थॉमस हैं. हिंदी सिनेमा से कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरेशी को लिया गया है. 'टॉक्सिक' सही मायनों में पैन इंडियन फिल्म है. पैन इंडिया का मतलब डबिंग और डिस्ट्रीब्यूशन नहीं होता. फिल्म को शुरुआत से ही क्रॉस रीजनल अपील के साथ बनाना ज़रूरी है." धनंजय ने 'धुरंधर 2' से क्लैश पर बात की. कहा, "ये क्लैश कोई रिस्क नहीं है. इसे स्ट्रैटजिक पोजिशनिंग कहते हैं. यश के लिए 'धुरंधर' जैसी सफल फ्रैंचाइज़ से क्लैश कोई जोखिम नहीं, बल्कि बोल्ड स्टेटमेंट है. इसमें टीम का कॉन्फिडेंस नज़र आता है कि वो 'टॉक्सिक' को 'धुरंधर' वाले ही कमर्शियल लीग की फिल्म मानते हैं." दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज़ होंगी.

Image embed

# 13 मार्च को रिलीज़ होगा 'एस्पिरैंट्स सीज़न 3'

वेब सीरीज़ 'एस्पिरैंट्स' का तीसरा सीज़न बनकर तैयार है. ये 13 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा. नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे इसमें लीड रोल्स में हैं. दीपेश सुमित्रा जगदीश ने इसे डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: यूएस अडवांस बुकिंग में रणवीर की 'धुरंधर 2' से पीछ रह गई 'टॉक्सिक'?

Advertisement

Advertisement

()