अक्षय ने पहले कहा 'भूत बंगला' पर 'धुरंधर 2' का असर नहीं पड़ेगा, और फिर फिल्म पोस्टपोन कर दी!
दो दिन पहले अक्षय ने कहा था, "तीन हफ्ते काफ़ी होते हैं, वैसे भी धुरंधर 2 एडल्ट फिल्म है, और हम फैमिली फिल्म ला रहे हैं. भूत बंगला इससे बेअसर रहेगी."

क्या Akshay Kumar की Bhooth Bangla Ranveer Singh की Dhurandhar 2 के कारण एक बार फिर Postpone होने जा रही है? क्या Shahrukh Khan की King Avengers: Doomsday, Dune: Part 3 और Jumanji 3 के क्लैश में टिक पाएगी? Arjun Rampal Hansal Mehta की जो सीरीज़ करने जा रहे हैं, उसकी थीम क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# फिर पोस्टपोन होगी अक्षय की 'भूत बंगला'?
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज़ होनी है. मगर ख़बर है ये एक बार फिर पोस्टपोन होगी. और वजह है 'धुरंधर 2'. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक मेकर्स रिलीज़ एक हफ्ते आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,
"जिस तरह धुरंधर 2 परफॉर्म कर रही है, इसका क्रेज़ इतनी जल्दी ख़त्म नहीं होगा. ये चौथे हफ्ते में भी ऐसे ही चलेगी. इसलिए मेकर्स भूत बंगला को 17 अप्रैल को लाने की सोच रहे हैं. उस दिन और कोई फिल्म शेड्यूल्ड भी नहीं है. अगर ऐसा हुआ, तो भूत बंगला का ट्रेलर जो 27 मार्च को आना है, उसे भी पोस्टपोन किया जाएगा."
हाल ही में अक्षय ने कहा था कि 'भूत बंगला' 'धुरंधर 2' से बेअसर रहेगी. मगर अब उनकी फिल्म टल जाने की बातें पढ़ने में आ रही हैं. हालांकि अब तक मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.
# 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी ड्वेन जॉनसन की 'जुमानजी 3'
ड्वेन जॉनसन स्टारर एक्शन एडवेंचर फिल्म 'जुमानजी 3' की नई रिलीज़ डेट आई है. पहले ये फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज़ होले वाली थी. मगर डेडलाइन के मुताबिक अब ये फिल्म 25 दिसंबर को आएगी. फिल्म में निक जोनस और रिस डाबी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. जेक कास्दान इसके डायरेक्टर हैं. शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर को आ रही है.
# तीन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से होगी 'किंग' की टक्कर
शाहरुख खान की 'किंग' 24 दिसंबर को आएगी. इसके आसपास कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म तो नहीं आ रही है, मगर तीन बड़ी और मोस्ट एंटिसिपेटेड हॉलीवुड फिल्में इसी विंडो में रिलीज़ होंगी. ये हैं 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमानजी 3'. 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' 18 दिसंबर को आ रही हैं. वहीं, 'जुमानजी 3' 25 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. भारत में भी इन फिल्मों का क्रेज़ है. वहीं दूसरी तरफ़ शाहरुख की 'किंग' ओवरसीज़ भी इन्हीं फिल्मों से कम्पीट करेगी. शाहरुख की फैन फॉलोइंग देश-विदेश में है. मगर तीन बड़ी हॉलीवुड फिल्मों से क्लैश के बीच 'किंग' बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा.
# हंसल मेहता की 'बिलियनेयर' में अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल जल्द ही एक सीरीज़ में नज़र आने वाले हैं. टाइटल है 'बिलियनेयर'. हाल ही में एमेज़ॉन प्राइम वीडियो के इवेंट में ये शो अनाउंस हुआ था. अर्जुन इसमें एक बिज़नेस टायकून का किरदार निभाएंगे. इसे हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल डायरेक्ट करेंगे.
# 28 अगस्त को रिलीज़ होगी सिद्धार्थ-तमन्ना की 'वन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये फिल्म 28 अगस्त को आएगी. तमन्ना भाटिया 'वन' की फीमेल लीड हैं. मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. दीपक कुमार मिश्रा इसके डायरेक्टर हैं.
# 'लग जा गले' के सेट से टाइगर-लक्ष्य के फोटो लीक
टाइगर श्रॉफ़ और लक्ष्य लालवानी को लेकर फिल्म 'लग जा गले' बन रही है. हाल ही में इसके सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुईं. तस्वीरों में लक्ष्य और टाइगर शूट पर नज़र आ रहे हैं. टाइगर पहले से भी बल्की फिज़ीक में दिख रहे हैं. वो इस फिल्म में नेगेटिव रोल कर रहे हैं. जान्हवी कपूर फिल्म की फीमेल लीड हैं. इसे राज मेहता डायरेक्टर कर रहे हैं.
वीडियो: भूत बंगला के सेट पर OMG 3 का जिक्र क्यों? अक्षय कुमार क्या लाने जा रहे हैं?

.webp?width=60)
