'भूत बंगला' 5 दिन में 100 करोड़ पार, मेकर्स कर रहे फ्रैंचाइज़ की प्लानिंग!
'भूत बंगला' ने पांच दिन में वर्ल्डवाइड 118.12 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.

क्या Akshay Kumar स्टारर Bhooth Bangla की Franchise बनने जा रही है? क्या Don 3 विवाद में Ranveer Singh और Farhan Akhtar के बीच समझौता हो गया है? क्या Aditya Dhar Dhurandhar और Dhurandhar 2 की मेकिंग पर फिल्म बना रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
# 'भूत बंगला' की फ्रैंचाइज़ बनाएंगी एकता कपूर
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' ने पांच दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक पांच दिन में इसने वर्ल्डवाइड 118.12 करोड़ रुपये कमा लिए. और बॉक्स ऑफिस पर इसकी परफॉर्मेंस देखते हुए अब इसके सीक्वल की हलचल है. इंडिया टुडे के मुताबिक प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सीक्वल की तैयारियां शुरू कर दी हैं. वो इसे फ्रैंचाइज़ बनाने की सोच रही हैं. हम स्पॉइलर्स नहीं देना चाहते, इसलिए सिर्फ इतना बताएंगे कि फिल्म के क्लाइमैक्स में कहानी के कुछ सिरे खुले छोड़े गए हैं. मुमकिन है कि इन्हें अगले पार्ट में जोड़ा जाएगा. हालांकि अभी इस बारे में मेकर्स का कोई बयान नहीं आया है.
# 'डॉन 3' विवाद: हर्जाने के साथ 'प्रलय' में स्टेक्स भी देंगे रणवीर
रणवीर सिंह ने फ़रहान अख़्तर की 'डॉन 3' छोड़ दी थी. इसके ऐवज में फ़रहान ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा. रणवीर ये रकम चुकाने के लिए तैयार नहीं थे. फिर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस विवाद में समझौते की पहल की. मगर कोई हल नहीं निकल सका. मगर अब ख़बर है कि सुलह हो गई है. फ्री प्रेस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर ने फ़रहान की शर्त मंज़ूर कर ली है. वो उन्हें 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटाएंगे. बाक़ी रकम की भरपाई के लिए उन्होंने फरहान की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'प्रलय' में स्टेक्स ऑफ़र किए हैं. इस मामले में रणवीर या फ़रहान का आधिकारिक बयान आना बाक़ी है.
# 'सिटाडेल 2' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 6 मई को
पॉपुलर वेब सीरीज़ 'सिटाडेल सीज़न 2' का ट्रेलर आया है. प्रियंका चोपड़ा (नाडिया सिंह), रिचर्ड मैडन (मेसन केन) और स्टैनली टूची (बर्नार्ड ऑरलिक) इस सीज़न में भी नज़र आएंगे. इसमें स्पाय एजेंसी सिटाडेल के तीन एलीट ऑपरेटिव्स यानी नाडिया, मेसन और बर्नार्ड पिछले बार से भी ख़तरनाक मिशन पर नज़र आ रहे हैं. सात एपिसोड का ये सीज़न 6 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा.
# अक्षय कुमार-राणा दग्गुबाती फिर साथ काम करेंगे!
अक्षय कुमार और राणा दग्गुबाती एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नज़र आएंगे. 123 तेलुगु के मुताबिक 'कार्तिकेय 2' और 'तंडेल' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर चंदू मोंडेती एक हिस्टॉरिकल फिल्म बना रहे हैं. इसमें राणा दग्गुबाती लीड रोल करेंगे. अक्षय कुमार भी इसमें एक ज़रूरी किरदार निभाएंगे. ये पैन इंडिया फिल्म उज्जैन की पृष्ठभूमि पर बनेगी. और ख़बर है कि इसे करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे. राणा और अक्षय के साथ इसमें एक तीसरे बड़े एक्टर को लाने की चर्चाएं भी हैं. हिस्ट्री और उज्जैन से इसके जुड़ाव के चलते मुमकिन है कि अक्षय इस फिल्म में भी भगवान शंकर के पात्र में नज़र आएं. कन्फर्मेशन मिलते ही हम आपको अपडेट देंगे.
# बॉक्स ऑफिस पर फिर टकराएंगे सनी-इमरान हाशमी
इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' के मेकर्स ने अनाउंस किया है, कि वो अपनी फिल्म इंडिपेंडेंस-डे पर रिलीज़ करेंगे. सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' वाले पहले ही 13 अगस्त को रिलीज़ की घोषणा कर चुके हैं. मतलब दोनों के बीच क्लैश तय है. साल 2007 में भी सनी और इमरान हाशमी की फिल्में आपस में भिड़ी थीं. तब मुकाबला 'आवारापन' और 'अपने' के बीच हुआ था. मगर 'अपने' बड़े मारजिन से बाज़ी मार ले गई थी. इस बार भी सनी की फिल्म का सब्जेक्ट बड़ा है. मगर इस दौर में म्यूजिकल रोमैंटिक फिल्में चल रही हैं. इस बार किसका पलड़ा भारी रहेगा, ये तो अगस्त में ही पता चलेगा.
# 'धुरंधर' की मेकिंग पर फिल्म बना रहे आदित्य धर
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के बाद लोग इस फ्रैंचाइज़ की अगली फिल्म की डिमांड करने लगे. और आदित्य धर एक नई फिल्म बनाने भी जा रहे हैं. मगर ये 'धुरंधर 3' नहीं है. दरअसल इसमें फ्रैंचाइज़ की दोनों फिल्मों की मेकिंग दिखाई जाएगी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, प्रोडक्शन, मेकअप, एक्शन और डायरेक्शन जैसे तमाम पहलुओं के बिहाइंड द सीन फुटेज इस फिल्म में होंगे. साथ ही एक्टर्स के इंटरव्यू में शामिल किए जाएंगे. 2026 की आखिरी तिमाही में इसे थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा. और ये OTT प्लैटफॉर्म्स पर भी प्रीमियर की जाएगी.
वीडियो: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की?

