The Lallantop
Advertisement

अक्षय अपने करियर का सूखा मिटाने वाली OMG 2 का सीक्वल ला रहे हैं!

Akshay Kumar Priyadarshan की फिल्म Bhoot Bangla की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने OMG 3 पर भी काम शुरू कर दिया.

Advertisement
akshay kumar, oh my god 3, bhoot bangla
OMG फ्रैंचाइज़ अक्षय की सबसे चर्चित फिल्मों में से है.
pic
शुभांजल
20 मई 2025 (अपडेटेड: 20 मई 2025, 01:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पिछले कुछ समय से Akshay Kumar अपनी अपकमिंग फिल्म Bhooth Bangla की शूटिंग में व्यस्त थे. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को Priyadarshan ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग केरल में चल रही थी. वहां अक्षय, Wamiqa Gabbi के साथ एक गाने की शूटिंग कर रहे थे. अब जानकारी आ रही है कि उन्होंने 'भूत बंगला' के सेट पर ही Oh My God 3 की स्क्रिप्ट पर भी काम चालू कर दिया है. इस बाबत OMG 2 के डायरेक्टर Amit Rai ने उन्हें कई आइडिया भी सुनाए हैं. वो पिछले कुछ समय से अक्षय के साथ केरल में ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि यदि तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर बात जमी, तो ये फिल्म 2026 में फ्लोर पर चली जाएगी. 

पिंकविला के एक सूत्र के मुताबिक,

Image embed

Image embed

सोर्स ने आगे कहा,

Image embed

फिलहाल अक्षय ने अमित से फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है. सब कुछ सही रहा तो जल्द ही इसकी कास्टिंग पर काम शुरू हो जाएगा. अक्षय कुमार इसका हिस्सा रहेंगे, ये तो तय है. मगर दूसरे एक्टर्स के नामों पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं. बता दें कि OMG में अक्षय के अलावा परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्म का हिस्सा थे. उमेश शुक्ला के डायरेक्शन में बनी ये मूवी गुजराती नाटक 'कांजी विरुद्ध कांजी' पर आधारित थी. हालांकि ये नाटक खुद भी ऑस्ट्रेलियन फिल्म 'द मैन हू सूड द गॉड' से इन्सपायर्ड था. OMG 2 में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखे थे. OMG 2 अक्षय के लिए एक अहम फिल्म थी. उसकी वजह है कि इससे पहले रिलीज़ हुई ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बेल बॉटम’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चली. ऐसे में 'गदर 2' के सामने रिलीज़ हुई OMG 2 ने अच्छा बिज़नेस किया था. चूंकि पिछले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस हिट रहे थे. इसलिए इस बार दर्शकों की उम्मीदें इससे और अधिक बढ़ गई हैं. 

वीडियो: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' के गाने 'शेरा उठ जरा' की क्या कहानी है?

Advertisement

Advertisement

()