The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar features in new surrogate pan masala ad with Ajay Devgn, Shah Rukh

अक्षय ने जिस ऐड के लिए माफी मांगी, फिर से उसी में काम किया, लोग भड़क गए

कुछ साल पहले अक्षय कुमार ने पान-मसाला के ब्रांड का विज्ञापन किया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था. जिसके बाद अक्षय ने पब्लिकली लोगों से माफी मांगी थी और कहा था कि वो फिर कभी किसी तम्बाकू या पान-मसाला का ऐड नहीं करेंगे. अब फिर से कर लिया.

Advertisement
pic
9 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:40 PM IST)
Akshay Kumar
अक्षय कुमार इस ऐड में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नज़र आए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के ICC World Cup मैच के बीच एक ऐड चला. ये एक फेमस पान-मसाला का ऐड था. जिसमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन नज़र आए. जब से ये विज्ञापन ऑन एयर हुआ, तब से अक्षय कुमार की किरकिरी हो रही है. लोग कह रहे हैं कि अक्षय ने कुछ साल पहले जिस ऐड को करने के लिए माफी मांगी थी, एक बार फिर से वो उसी ऐड में नज़र आ रहे हैं.

दरअसल कुछ साल पहले अक्षय कुमार ने इसी पान-मसाला के ब्रांड का विज्ञापन किया था. इस विज्ञापन पर खूब बवाल हुआ था. जिसके बाद अक्षय ने पब्लिकली लोगों से माफी मांगी थी और कहा था कि वो फिर कभी किसी तम्बाकू या पान-मसाला का ऐड नहीं करेंगे. अब इस नए ऐड को देखकर लोग अक्षय को भला-बुरा कह रहे हैं.  

ट्विटर पर लोग अक्षय के इस स्टेप पर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा,

''पहले अक्षय ने ये विज्ञापन करने से मना किया था. फिर से ये विज्ञापन किया. पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है ये बंदा.''

 

एक ने अक्षय कुमार को पाखंडी बुलाया.

वहीं कुछ लोग अक्षय के हक में भी उतरे. उन्होंने कहा हो सकता है अक्षय ने ये विज्ञापन बहुत पहले ही शूट किया हो. माफी मांगने से पहले. मगर इसे ऑन एयर अभी किया गया हो.

अक्षय कुमार का पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें वो माफी मांग रहे हैं. अक्षय ने इस पोस्ट में लिखा था,

''मैं माफी मांगता हूं. मेरे फैन्स और वेल विशर्स से मैं माफी मांगता हूं. पिछले कुछ दिनों के आप सभी के रिएक्शन्स ने मुझे अंदर से हिला दिया. मैं अब कभी भी किसी भी पान मसाला या तम्बाकू का ऐड नहीं करूंगा. मैं विमल वाले अपने एसोसिएशन्स से भी पीछे हटता हूं. मैं इस विज्ञापन से मिले पैसे को अच्छे कामों में दान कर दूंगा. हो सकता है ये विज्ञापन चलता रहे, मगर मैं अब इस तरह का विज्ञापन कभी नहीं करूंगा.''

खैर, अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी 'मिशन रानीगंज' आई है. मगर पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है. मूवी ने तीन दिनों में सिर्फ 13 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान के जवान के डिजिटल राइट्स के बाद सैटेलाइट राइट्स बहुत महंगे बिके हैं

Advertisement

Advertisement

()