The Lallantop
Advertisement

'सरफिरा' के लिए अक्षय ने सालों पुरानी पॉलिसी तोड़ दी

Akshay Kumar ने अपने पिछले कई इंटरव्यूज़ में इस पॉलिसी का ज़िक्र किया है. डायरेक्टर सुधा ने बताया कि Sarfira की शूटिंग से पहले ही उन्हें वॉर्न कर दिया गया था. मगर अक्षय ने खुद अपनी इस पॉलिसी को तोड़ा और फिल्म का सबसे टफ सीन शूट किया.

Advertisement
pic
9 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 01:11 PM IST)
Akshay Kumar Sarfira Movie
अक्षय की नई फिल्म Sarfira, 12 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरने जा रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की अगली फिल्म Sarfira होने वाली है. सूर्या की फिल्म 'सोराराई पोर्ट्रू' के इस हिंदी रीमेक को Sudha Kongara Prasad ने ही डायरेक्ट किया है. रिसेंटली अक्षय के साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर करते हुए सुधा ने बताया कि 'सरफिरा' के लिए अक्षय ने अपनी सालों पुरानी पॉलिसी तोड़ी है.

अक्षय ने अपने पिछले कई इंटरव्यूज़ में ये कहा है कि वो सेट पर आठ घंटे से ज़्यादा काम नहीं करते. फिर चाहे वो कितनी ही बड़ी फिल्म क्यों ना हो. सुधा ने बताया कि 'सरफिरा' के लिए अक्षय ने अपनी आठ घंटे वर्किंग वाली पॉलिसी को तोड़ दिया और कई बार आठ घंटे से ज़्यादा काम किया. न्यूज़ 18 से बात करते हुए सुधा ने कहा,

''अक्षय सर की ये पॉलिसी रही है, उन्होंने मुझे फिल्म शुरू करने से पहले ही कहा था, कि वो सिर्फ आठ घंटे ही काम करेंगे. उस आठ घंटे में वो असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे हो जाएंगे. सेट्स से एक सेकंड के लिए भी बाहर नहीं जाएंगे. मगर ठीक आठ घंटे बाद शायद वो सेट पर मिले ही ना. हमने पूरी फिल्म लगभग इसी टाइम शेड्यूल के अंदर शूट की. मगर उस एक पर्टिकुलर डे पर आठ घंटे से ज़्यादा शूटिंग खिंच गई.''

सुधा ने कहा,

''मेरे फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर अक्षय के पास गए. उन्होंने अक्षय से कहा, सर प्लीज़ 10 मिनट से आधे घंटे और सर. हम जानते हैं ये आठ घंटे से ज़्यादा है. सर, हमने कई बार आपको 5-6 घंटे पर ही छोड़ दिया है. इस पर अक्षय ने उनसे कहा, कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने जल्द शूटिंग पूरी कर ली थी. एडी ने फिर उनसे रिक्वेस्ट की तो अक्षय ने आधे घंटे और हमारे साथ शूट किया.''

सुधा ने बताया कि ये क्लाइमैक्स की शूटिंग वाला दिन था. पिक्चर का फाइनल कट शूट हो रहा था. जिसके लिए अक्षय ने अपनी आठ घंटे काम करने की पॉलिसी को तोड़ा था. ये सीन Wathar Railway Station पर शूट हो रहा था. सुधा ने ये भी बताया कि अक्षय ने मज़ाक-मज़ाक में मेकर्स को ताना भी मारा मगर उस दिन फिल्म का सबसे टफ सीन भी शूट गिया. 

ख़ैर, अक्षय की नई फिल्म Sarfira, 12 जुलाई को सिनेमाघरों में उतरने जा रही है. मेकर्स ने इसकी मार्केटिंग का अलग जुगाड़ निकाला है. वो फिल्म को कम-से-कम प्रमोट कर रहे हैं. उनका मानना है कि फिल्म को ऑडियंस के वर्ड ऑफ माउथ से मार्केट किया जाएगा. कुछ ऐसा ही Vidhu Vinod Chopra की फिल्म  12th फेल के साथ भी हुआ था. विक्रांत मैसी और मेधा शंकर जैसे एक्टर्स के साथ बनी इस फिल्म का बजट बहुत कम था.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सरफिरा ट्रेलर में अक्षय कुमार की परफॉरमेंस देख जनता बोली, अक्षय ने सारी ट्रोलिंग दिल पर ले ली

Advertisement

Advertisement

()