The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar answers on comparison with Shah Rukh Khan, famous PM Modi interview

अक्षय कुमार ने अपनी और शाहरुख खान की तुलना पर क्या कहा?

अक्षय ने अपनी हालिया रिलीज़ 'मिशन रानीगंज' पर भी बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म भले ही नहीं चली लेकिन ये उनकी बेस्ट फिल्म है.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:15 PM IST)
akshay kumar mission raniganj pm modi
अक्षय की फिल्म 'मिशन रानीगंज' ने चार दिनों में करीब 13 करोड़ रुपए कमाए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Akshay Kumar की फिल्म Mission Raniganj रिलीज़ हो गई है. उसी के सिलसिले में वो इंटरव्यूज़ दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इंडिया टुडे से बात की. वहां उन्होंने अपनी कैनडा की नागरिकता, सोशल मीडिया ट्रोलिंग, प्रधानमंत्री मोदी वाले इंटरव्यू और अपनी हालिया फिल्म पर बात की. अक्षय से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर उन्हें और शाहरुख खान को एक-दूसरे के सामने रखा जाता है, दोनों की अलग विचारधारा दर्शाने के लिए. अक्षय ने इस सवाल पर जवाब दिया,   

ऐसी बात पर सिर्फ हंसना चाहिए. आगे बढ़ जाना चाहिए. एक, दो, तीन या चार-पांच दिन बाद वो खत्म हो जाता है. कितने दिन कर लोगे यार. जब तक आप खुद के प्रति ईमानदार हैं और आपको जवाब पता है, तब तक कुछ भी मायने नहीं रखता. 

अक्षय ने कहा कि लोगों को उनके प्रधानमंत्री मोदी वाले इंटरव्यू से भी दिक्कत थी. ये वही इंटरव्यू था जहां अक्षय ने उनसे पूछा कि आप आम कैसे खाते हैं. इस बात पर उनका मज़ाक भी उड़ाया गया था. अक्षय ने इसके बारे में कहा, 

मैं उनका ह्यूमन साइड जानना चाहता था, इसलिए मुझे वो सवाल पूछने की ज़रूरत हुई. मैं जानना चाहता था कि वो घड़ी को ऊपर-नीचे करके क्यों पहनते हैं. मैं उनसे पूछना चाहता था कि उनके बैंक अकाउंट में कितना पैसा है. मैं उनसे पॉलिसी के बारे में नहीं पूछने वाला था, उसके लिए मीडिया वाले हैं.  

अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें प्राइम मिनिस्टर ऑफिस से कोई आदेश नहीं मिला था कि ऐसे सवाल पूछने हैं और उस तरह के नहीं. उन्होंने पूछा कि क्या आपको वाकई लगता है कि वो मुझे पूछने देते कि आप आम कैसे खाते हैं. अक्षय ने बताया कि उनके पास कोई कागज़ नहीं था. वो बस गए और बातचीत करने लगे. अक्षय ने कहा कि उन्होंने सैनिटरी पैड और टॉयलेट पर फिल्म बनाई. उन्होंने सेक्स एजुकेशन पर फिल्म बनाई और उस पर भी लोगों को आपत्ति हुई. अक्षय OMG 2 की बात कर रहे थे, जिसे ऐडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया. बातचीत के इसी क्रम में वो ‘मिशन रानीगंज’ की तरफ मुड़े. फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही. कमज़ोर ओपनिंग के साथ खुली. अक्षय ने फिल्म को लेकर कहा,    

‘मिशन रानीगंज’ का बिज़नेस उम्मीद पर खरा नहीं उतर रहा. लेकिन मैं खुले दिल से कहता हूं कि मैंने 150 फिल्में की हैं और ‘मिशन रानीगंज’ मेरी बेस्ट फिल्म है. ये एक बहुत बड़ा स्टेटमेंट है. मैं एक ऐसी फिल्म की बात कर रहा हूं, जो चली नहीं. उम्मीद करता हूं कि लोग थिएटर में जाकर इसे देखेंगे. मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है. 

बता दें कि ‘मिशन रानीगंज’ ने अब तक करीब 13 करोड़ रुपए कमाए हैं. ये माइनिंग इंजीनियर जसवंत गिल की लाइफ पर आधारित है जिन्होंने माइन में फंसे 65 लोगों की जान बचाई थी.  

वीडियो: अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम 3' बनाने के लिए बड़ी तिकड़म भिड़ाया है

Advertisement

Advertisement

()