The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar and Ajay Devgn Set for Their 10th Box Office Clash, Ignoring Every Lesson From the Past

अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच होगा 10वीं बार बॉक्स ऑफिस क्लैश!

04 दिसंबर को अक्षय-अनीस बज़्मी की फिल्म अजय देवगन कीं 'रेंजर' से टकराएगी. इससे पहले हुए क्लैश में किसने मारी बाज़ी?

Advertisement
pic
12 मई 2026 (पब्लिश्ड: 09:25 PM IST)
ajay devgn, akshay kumar,
अक्षय कुमार और अजय देवगन पिछली बार 'सिंघम अगेन' में साथ नज़र आए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ajay Devgn और Akshay Kumar की जोड़ी Golmaal 5 में साथ नज़र आने वाली है. चर्चा है कि ये फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसका क्लैश 24 दिसंबर को आ रही Shah Rukh Khan स्टारर King से होने वाला है. मगर इससे पहले कि दर्शक इस बात को गटकते, अक्षय ने एक और बम फोड़ दिया. पता चला कि वो दिसंबर में Anees Bazmee वाली कॉमेडी फिल्म को भी रिलीज़ करने वाले हैं. मगर इसके लिए उन्होंने जो डेट चुनी, उस दिन Ajay Devgn की Ranger रिलीज़ होगी. दूसरे शब्दों में कहें तो शाहरुख से भिड़ने से पहले अजय-अक्षय आपस में क्लैश करने वाले हैं.

अनीस बज़्मी और अक्षय ने 'वेलकम' और 'सिंह इज़ किंग' जैसी पॉपुलर कॉमेडी मूवीज़ में साथ काम किया है. पिछले कुछ समय से वो एक अनटाइटल्ड मूवी की शूटिंग कर रहे. इसे एक बिग स्क्रीन फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है. अक्षय के अलावा इसमें राशि खन्ना, विद्या बालन, सुदेश लहरी और विजय राज़ भी नज़र आएंगे. इसे दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा. ये वही कंपनी है, जो सलमान खान और वामसी पैडिपली की SVC63 प्रोड्यूस कर रही है.  

पिछले दिनों अक्षय, विद्या और राशि ने फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा किया है. वैसे तो अब तक इसका कोई ऑफिशियल टाइटल रिवील नहीं किया गया. मगर मेकर्स ने X पर एक पोस्ट डालते हुए अनाउंस किया कि ये मूवी 04 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी. अब पंगा ये है कि अजय देवगन की 'रेंजर' के लिए भी मेकर्स यही डेट प्लान कर रहे. बॉलीवुड हंगामा ने पिछले साल नवंबर में अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ऐसा ही बताया था. कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हुई और अभी इसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी है.

जहां तक 'रेंजर' की बात है, ये एक जंगल-एडवेंचर एक्शन फिल्म होगी. अजय के अलावा इसमें संजय दत्त और तमन्ना भाटिया ने भी काम किया है. 'प्यार का पंचनामा' वाले लव रंजन इसके प्रोड्यूसर हैं. वैसे तो इस फिल्म को लेकर अभी ज्यादा चर्चा नहीं हुई. मगर लव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'रेंजर' इस फिल्म का बस वर्किंग टाइटल है. बाद में इसका नाम बदल दिया जाएगा. जो भी हो, मुद्दा ये है कि 'गोलमाल 5' में साथ आने से पहले अक्षय-अजय बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं.

इस क्लैश से इन दोनों एक्टर्स को ही नुकसान होगा. दोनों की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही हैं. ऐसे में यदि वो एक-दूसरे से भिड़ते हैं, तो नुकसान की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी. 2024 में 'मैदान' और 'छोटे मियां-बड़े मियां' के क्लैश में ऐसा ही हुआ था. 2022 में 'थैंक गॉड' और 'राम सेतु' एवरेज रहीं. 2010 में 'गोलमाल 3' और 'एक्शन रिप्ले' के केस में अजय की फिल्म बाजी मारी ले गई थी. 2009 में अजय-संजय दत्त की 'ऑल द बेस्ट' ने अक्षय-संजय की 'ब्लू' को पछाड़ा.

2004 में अक्षय की 'तुम्हारे हवाले वतन साथियो' ने अजय की 'रेन कोट' को पीछे छोड़ा. 2000 में 'राजू चाचा' और 'खिलाड़ी 420' दोनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थीं. 2000 में 'दीवाने' और 'धड़कन' की टक्कर में अक्षय की मूवी बाजी मार ले गई. बता दें कि दोनों एक्टर्स पहली बार 1998 में भिड़े थे. तब अजय की 'प्यार तो होना ही था' ने अक्षय की 'अंगारे' को काफी पीछे छोड़ दिया था. कुल मिलाकर, दोनों एक्टर्स बॉक्स ऑफिस पर पहले भी 9 बार क्लैश कर चुके हैं. फिर भी वो सबक नहीं ले रहे. उनकी टक्कर में कभी अक्षय जीते, कभी अजय. मगर हर केस में नुकसान दोनों का हुआ. अक्षय-अनीस बज़्मी की फिल्म और 'रेंजर' दिसंबर 2026 में उनका 10वां क्लैश करवा सकती है. देखना होगा कि दोनों में से कोई अपने पांव पीछे खींचता है या नहीं.

वीडियो: रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' को लेकर कौन-सा नियम बदला?

Advertisement

Advertisement

()