The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar Initially Refused to Play God in OMG Because of Amitabh Bachchan

अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन की वजह से OMG में भगवान बनने से कर दिया था इन्कार!

फिल्म बनने के दौरान अक्षय कुमार, परेश रावल और डायरेक्टर उमेश शुक्ला को धमकियां भी मिली थीं.

Advertisement
amitabh bachchan, akshay kumar, omg, god tussi great ho,
अक्षय और उमेश इस वक्त OMG 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं.
pic
शुभांजल
17 सितंबर 2025 (पब्लिश्ड: 02:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Akshay Kumar स्टारर OMG (Oh My God) काफी पसंद की गई थी. उन्होंने इसमें भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था. इस रोल में अक्षय के काम की तारीफ हुई थी. मगर फिल्म के डायरेक्टर Umesh Shukla के मुताबिक, अक्षय इस फिल्म में काम नहीं चाहते थे. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद Amitabh Bachchan हैं.

अमिताभ साल 2008 में आई 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में भगवान बने थे. इनमें उनके साथ सलमान खान भी नज़र आए थे. फिल्म चली नहीं. ऊपर से इसमें अमिताभ के किरदार की काफी आलोचना हुई. इसी बात ने OMG को लेकर अक्षय के मन में शंका पैदा कर दी थी. फीवर FM से हुई बातचीत में उमेश बताते हैं,

Image embed

Image embed

अक्षय को भगवान का ये अनोखा पिक्चराइजेशन काफी पसंद आया. साथ ही किरदार को मॉडर्न बनाने के लिए जिन बारीकियों का ध्यान रखा गया था, उससे भी वो प्रभावित हुए. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उमेश कहते हैं,

Image embed

OMG को उमेश शुक्ला ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. अक्षय और परेश के अलावा इसमें मिथुन चक्रवर्ती, ओम पुरी, महेश मांजरेकर, गोविंद नामदेव, लुबना सलीम और मुरली शर्मा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इसकी कहानी एक गुजराती नाटक 'कांजी विरुद्ध कांजी' पर आधारित है. हालांकि वो नाटक खुद ऑस्ट्रेलियन फिल्म The Man Who Sued God से प्रेरित है. अक्षय और उमेश इस वक्त OMG 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. लंबे समय से दोनों के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है. मगर फिलहाल इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है.

वीडियो: OMG 2 के डायरेक्टर बोले, जो फिल्म CBFC लोगों तक नहीं पहुंचने देना चाहता था OTT पर वही रिलीज़ करेंगे

Advertisement

Advertisement

()