The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • AK61: Ajith Kumar is all set to shoot H. Vinoth directorial in Bangkok

AK61 में ये रोल करने जा रहे हैं सुपरस्टार अजीत कुमार

इस सब के बीच अजीत एक वर्ल्ड टूर करके लौट आए. और फिर तमिलनाडु शूटिंग लीग में आकर गोल्ड मेडल जीत लिया.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2022, 08:50 PM IST)
ak61, ajith kumar, h vinoth
AK61 में सुपरस्टार अजीत कुमार इसी लुक में दिखाई देने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सुपरस्टार अजीत कुमार की नई फिल्म आ रही है. नाम तय नहीं है. इसलिए AK61 बुलाया जा रहा है. क्योंकि उनकी 61वीं फिल्म है. इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट करने के लिए मेकर्स बैंगकॉक जाने वाले हैं. यानी फिल्म का बड़ा हिस्सा फिल्माया जा चुका है. इस सब के बीच अजीत एक वर्ल्ड टूर करके लौट आए. और फिर तमिलनाडु शूटिंग लीग में आकर गोल्ड मेडल जीत लिया. फितूरी आदमी हैं. बाइक रेसिंग में इंट्रेस्ट है. बंदूकबाज़ी करते हैं. सिनेमा में ज़्यादा इंट्रेस्ट है, इसलिए साल में ज़्यादा समय इस हॉबी को देते हैं. उनकी पिछली फिल्म थी 'वलिमई'. क्रिटिक्स से तो मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. मगर टिकट खिड़की पर खूब पैसे पीटे.

# अब वो H. विनोद की अगली फिल्म कर रहे हैं. ये एक हाइस्ट थ्रिलर बताई जा रही है. इसमें अजीत एक प्रोफेसर के रोल में दिखाई देंगे, जो बैंक लूटता है. इसके पीछे क्या वजह या मजबूरी रही, ये चीज़ पिक्चर में ड्रामा ऐड करेगी. पिछले कुछ समय से अजीत सफेद बाल-दाढ़ी वाले लुक में दिख रहे हैं. जो कि इसी फिल्म के लिए है. बताया जा रहा है कि अजीत लंबे समय बाद कोई ग्रे शेड वाला किरदार निभाते नज़र आएंगे.

# इस अनाम फिल्म में अजीत कुमार के साथ मंजू वरियर नज़र आएंगी. समुतिरकनी, जॉन कोकेन और कविन जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा बताए जा रहे हैं. पहले चर्चा थी कि 13 अगस्त को इस फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल रिलीज़ किया जाएगा. मगर मेकर्स ने इस प्लान को फिलहाल के लिए आगे खिसका दिया है. सितंबर में इस फिल्म का नाम बताया जाएगा. ऐसा तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है.

ajith kumar, shooting
तमिलनाडु शूटिंग लीग में हिस्सा लेते अजीत कुमार.

# AK61 को H. विनोद डायरेक्ट कर रहे हैं. ये विनोद और अजीत की एक साथ तीसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों लोग 'पिंक' के तमिल रीमेक 'नरकोंडा परवाई' और 'वलिमई' पर साथ काम कर चुके हैं. AK61 को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं. बोनी और अजीत के पुराने संबंध रहे हैं. श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के तमिल वर्ज़न में अजीत कुमार ने गेस्ट रोल किया था. हिंदी वर्ज़न में वही किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था.

# अजीत कुमार AK61 के पिछले शेड्यूल हैदराबाद और चेन्नई में शूट किए गए थे. वहां बैंक के बड़े सेट्स बनवाए गए थे. अब आखिरी शेड्यूल शूट करने टीम सितंबर में बैंगकॉक जा रही है. ये 21 दिन लंबा शेड्यूल होगा. इसमें अधिकतर एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाने हैं. अक्टूबर के पहले हफ्ते में फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो जाएगा. फिर पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा.

ak61, ajith kumar
AK61 की शूटिंग के दौरान अजीत कुमार.

# AK61 के दीवाली पर रिलीज़ होने की अफवाहें थीं. मगर ऐसा होता संभव नज़र नहीं आ रहा. फिल्म की ऑफशियल रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी. H. विनोद की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अजीत LYCA प्रोडक्शन की फिल्म पर जुटेंगे. इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे विग्नेश सिवन.

वीडियो देखें: सुपरस्टार अजीत ने अपने नाम से ‘थाला’ क्यों हटा दिया?

Advertisement

Advertisement

()