पांच दिनों में अजय की 'दृश्यम 2' ने झामफाड़ कमाई कर डाली
मंडे टेस्ट पास करने के बाद मूवी ने मंगलवार को भी बढ़िया कलेक्शन किया.

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. क्वेंटिन टैरंटीनो ने कहा, मार्वल के एक्टर्स, स्टार नहीं हैं
अमेरिकन डायरेक्टर क्वेंटिन टैरंटीनो ने रिसेंटली मार्वल की सुपरहीरो फिल्म्स और उनके एक्टर्स को लेकर बयान दिया. टैरंटीनो ने एक इंटरव्यू में कहा, ''हॉलीवुड का मार्वलाइज़ेशन हो रहा है. इसमें सभी फेमस एक्टर्स हैं जिन्होंने फेमस कैरेक्टर प्ले किया है. मगर ये एक्टर, स्टार्स नहीं हैं. बल्कि उनके निभाए किरदार स्टार्स हैं. जैसे 'कैप्टन अमेरिका' स्टार है, क्रिस इवांस नहीं.'' उनकी इस बात पर 'शैंग-ची' फेम एक्टर सीमू लियू ने पलटवार किया. कहा कि मार्वल ने उनके जैसे एक्टर्स को बढ़ावा दिया है. सीमू ने कहा कि अगर टैरंटीनो जैसे फिल्ममेकर्स की ही वजह से एक्टर्स को स्टारडम मिलना होता तो उन्हें कभी ये मौका नहीं मिल पाता कि वो 400 मिलियन डॉलर की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा पाएं. सीमू लियू ने ट्विटर पर लिखा-
2. बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्पीलबर्ग को मिलेगा सम्मान
बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग को गोल्डन बीयर अवॉर्ड दिया जाएगा. उनके काम और सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा. फिल्म फेस्टिवल 16 फरवरी से 26 फरवरी 2023 को आयोजित होगा.
3. अदिवी शेष की थ्रिलर फिल्म 'हिट 2' का ट्रेलर आ गया
अदिवी शेष की फिल्म 'हिट 2' का ट्रेलर आ गया. शैलेश कोलानू के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में अदिवी, पुलिस वाले बने हैं और एक मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करते दिखाई दे रहे हैं.
फिल्म 02 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
4. संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की 'वध' का ट्रेलर आ गया है
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का ट्रेलर आ गया है. कहानी एक गरीब परिवार की है. जिन्हें उधार की वसूली करने वाले बहुत परेशान करते हैं. लव रंजन की प्रेंजेंट की हुई इस मूवी को यशराज फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूट करेंगे.
मूवी 09 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
5. क्रिकेटर पर बेस्ड होगी आर. बाल्की की फिल्म 'घूमर'
आर. बाल्की ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका नाम होगा 'घूमर'. ये एक महिला क्रिकेटर की कहानी होगी जो अपना हाथ खो देती है. बताया जा रहा है कि ये एक ओलंपिक शूटर के जीवन से प्रेरित होगी. मूवी में शबाना आज़मी, अभिषेक बच्चन, सयामी खेर, अंगद बेदी और शिवेन्द्र सिंह नज़र आएंगें. मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
6. पांच दिनों में अजय की 'दृश्यम 2' ने 86 करोड़ रुपए कमाए
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है. मंडे टेस्ट पास करने के बाद मूवी ने मंगलवार को भी बढ़िया कलेक्शन किया. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को 10.5 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. मूवी ने टोटल 86.49 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
7. 'कांतारा' ने 'KGF 2' को पछाड़ा, 400 करोड़ रुपए कमाए
कन्नड़ा सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर भयंकर कमाई कर ली है. मूवी ने अब तक वर्ल्ड वाइड 400 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. 'केजीएफ चैप्टर 2' को पछाड़ते हुए 'कांतारा' कन्नड़ा बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मूवी ने कन्नड़ा बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. जबकि 'केजीएफ 2' ने 163 करोड़ रुपए कमाए थे. ओवरऑल 'कांतारा' इस साल की छठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ट्रेड पंडितों की मानें तो 'कांतारा' बहुत जल्द कमल हासन की 'विक्रम' को भी पछाड़ देगी. 15 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म के हिंदी डब वर्जन ने 82 करोड़ रुपए और तेलुगु वर्जन ने 42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: अजय देवगन और तब्बू की दृश्यम 2 फिल्म ने चार दिनों में झामफाड़ कमाई कर डाली है

.webp?width=60)

